नहीं कम हो रहीं Rhea Chakraborty की मुश्किलें, ड्रग्स केस के बाद कास्ट करने से डायरेक्टर्स को भी लगता है डर

Rhea Chakraborty: कुछ समय पहले रिया ने जेल के बारे में अपना एक्सपीरियंस साझा किया था और बताया था कि उनके साथ वहां क्या होता था। अब हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने खुलासा किया है इन सबका असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी हुआ है।

Rhea Chakraborty

image credit: instagram

Rhea Chakraborty: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती का नाम अभिनेता को ड्रग्स देने के मामले में आया था। इसके बाद उनको बहुत ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। रिया को इस केस में जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। हालांकि बाद में उनको जमानत पर रिहा कर दिया गया था। बीते कुछ समय पहले रिया ने जेल के बारे में अपना एक्सपीरियंस साझा किया था और बताया था कि उनके साथ वहां क्या होता था। अब हाल ही में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने खुलासा किया है इन सबका असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर भी हुआ है।

विज्ञापन

खूब हुई थी ट्रोल

विज्ञापन

बता दें कि सुशांत सिंह की मौत के बाद से रिया की जिंदगी तहस नहस हो गई थी। इस मामले में वह लंबे समय तक विवादों में घिरी रही थीं। सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस रिया को खरी खोटी सुनाने से बाज नहीं आते थे। जब उनको इस केस से जमानत मिल गई, उसके बावजूद ट्रोल्स ने उनको सुनाना जारी रखा था। अब रिया ने खुद इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि एक्ट्रेस को इंडस्ट्री से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

विज्ञापन

फिल्मों में लेने से डरते हैं

विज्ञापन

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान रिया ने बताया, लोग अब मुझे फिल्मों में लेने से डरते हैं, लेकिन मैं अभी भी यही उम्मीद करती हूं कि सबकुछ जल्द से जल्द ठीक हो जाएगा। रिया आगे कहती हैं कि हालांकि अब चीजें पहले से काफी बेहतर हो चुकी हैं। अब तो ट्रोल्स बहुत ज्यादा टारगेट नहीं करते हैं। रिया ने यह भी स्वीकार किया कि वह सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली शख्सियतों में से एक हैं और उनके परिवार के समर्थन ने उन्हें इसका बहादुरी से सामना करने में मदद की।

विज्ञापन

बताया था जेल का एक्सपीरियंस

अक्टूबर में, रिया चक्रवर्ती ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने जेल में अपने समय के बारे में चर्चा की थी। वीडियो में, रिया ने बताया, ‘तो आपको मूल रूप से समाज से निकाल दिया जाता है और जेल में एक नंबर के रूप में डाल दिया जाता है क्योंकि आपको समाज के लिए अयोग्य माना जाता है।’ बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद, जमानत मिलने से पहले उन्होंने भायखला जेल में अंडर ट्रायल कैदी के रूप में 28 दिन बिताए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ