Rhea Chakraborty On SSR Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत की डेथ एनिवर्सरी पर रिया चक्रवर्ती को आई याद, किया इमोशनल पोस्ट
Edited By Shivani Misra

Rhea Chakraborty On SSR Death Anniversary
Edited By Shivani Misra

Rhea Chakraborty On SSR Death Anniversary
Rhea Chakraborty On SSR Death Anniversary: सुशांत सिंह राजपूत की आज तीसरी डेथ एनिवर्सरी है। एक्टर का शव 14 जून 2020 को उनके मुंबई स्थित फ्लैट पर फांसी पर लटका मिला था। आज उनकी मौत के ठीक 3 साल बाद एक बार फिर उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने एक्टर को याद कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
सुशांत की डेथ एनिवर्सरी पर रिया ने अपने इंस्टा पर एक्टर के साथ अपनी एक अनसीन वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया है। रिया चक्रवर्ती ने एक्टर के साथ अपना एक थ्रोबैक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। क्लिप में रिया और सुशांत एक बड़े सी चट्टान पर बैठे हुए हैं और रिया ने एक्टर को प्यार से पकड़ा हुआ है। वीडियो देखकर तो लगता है कि दोनों कही पर वेकेशन्स एन्जवॉय कर रहे हैं। रिया ने इस वीडियो में पिंक फ़्लॉइड का आइकॉनिक गाना ‘विश यू वेयर हियर’ भी एड किया है। वीडियो पर लोग ढेर सारे कमेंट और लाइक्स भी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः एक जमाने में सुपरस्टार थीं परवीन बॉबी, फिर भी अंधेरे, तन्हाई और डिप्रेशन में हुई एक्ट्रेस की मौत
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने फ्लैट में फांसी के फंटे से लटके हुए मिले थे। सुशांत सिंह की मौत की खबर से देश भर में हड़कंप मच गया था। मामला इतना उछला की ईडी, सीबीआई और एनसीबी को भी इसमें शामिल होना पड़ा। मुंबई पुलिस से शुरू हुए इस केस ने आगे चलकर कई मोड़ लिए। इसी के चलते रिया को एनसीबी ने सितंबर 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार किया था।
मुंबई की भायखला जेल में एक महीना बिताने के बाद, उन्हें अक्टूबर 2020 में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। अब आज सुशांत सिंह की डेथ एनिवर्सरी पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.