एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर लाइमलाइट में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई से क्लीन चिट मिलने के बाद रिया ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने नए जीवन अध्याय की शुरुआत की बात कही है। ये पोस्ट न सिर्फ उनके लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी बेहद खास बन गई है। रिया ने पोस्ट में क्या कुछ लिखा है, चलिए आपको बताते हैं।
चैप्टर 2 की हुई शुरुआत
रिया ने इंस्टाग्राम पर अपने छोटे भाई शोविक चक्रवर्ती के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों भाई-बहन एक-दूसरे के पास बैठे नजर आ रहे हैं और उनके चेहरों पर राहत और उम्मीद की झलक साफ देखी जा सकती है। रिया ने जहां स्लीवलेस टॉप और रिप्ड जींस पहन रखी है, वहीं शोविक काले टी-शर्ट और हल्के नीले रंग की जींस में नजर आए। शोविक के कैप पर लिखा ‘चैप्टर’ भी इस नए दौर की शुरुआत की ओर इशारा करता है। इस पोस्ट के साथ रिया ने कैप्शन में लिखा- ‘चैप्टर 2 की शुरुआत अब होती है’। उनका ये एक छोटा सा वाक्य बहुत कुछ कह गया।
फैंस से मिला भरपूर प्यार
रिया की इस पोस्ट पर फैन्स और सेलेब्स की ओर से प्यार और समर्थन की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों मेरे फेवरेट सिबलिंग्स हो, आप दोनों को बहुत सारा प्यार और सफलता मिले।’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘फीनिक्स वॉरियर सिबलिंग्स की वापसी हो चुकी है, अब आपका चैप्टर 2 सिर्फ जीत और खुशी से भरा होगा।’ इस तरह के रिएक्शन्स ये दिखाते हैं कि लोग रिया और शोविक के साथ उनके कठिन वक्त में भी खड़े हैं और उनकी नई शुरुआत को सराह रहे हैं।
दिया मिर्जा ने उठाई मीडिया से माफी की मांग
कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री दिया मिर्जा ने भी रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आवाज उठाई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, ‘क्या मीडिया में कोई है जो रिया और उसके परिवार से लिखित में माफी मांगेगा? आपने टीआरपी के लिए उनके जीवन को बर्बाद कर दिया। माफी मांगिए, यही सबसे कम आप कर सकते हैं।’ दिया की इस पोस्ट को भी सोशल मीडिया पर खूब समर्थन मिला और लोगों ने माना कि रिया के साथ जो हुआ वो किसी के भी साथ नहीं होना चाहिए।
रिया का मुश्किल दौर
आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती को सितंबर 2020 में नारकोटिक्स केस में गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप थे कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स मुहैया कराए थे। करीब 28 दिनों तक जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली थी। तब से लेकर अब तक रिया ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।
अब जबकि सीबीआई ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है, तो रिया अपने जीवन का नया अध्याय शुरू करने को तैयार हैं। ये चैप्टर उनके लिए सिर्फ एक नई शुरुआत नहीं, बल्कि न्याय और उम्मीद की जीत भी है।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut के 1 लाख के बिजली बिल के दावे की खुली पोल? बिजली विभाग ने बताया सच
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines