Kangana Ranaut के 1 लाख के बिजली बिल के दावे की खुली पोल? बिजली विभाग ने बताया सच

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में दावा किया था कि उनके बंद पड़े घर का बिजली बिल 1 लाख रुपये आया है, जिसपर अब बिजली विभाग ने अपना जवाब दिया है।

Kangana Ranaut Electricity Bill

Kangana Ranaut Electricity Bill

बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं और इस बार मामला उनके मनाली स्थित घर के बिजली बिल को लेकर गरमा गया है। कंगना ने दावा किया था कि उनके बंद पड़े घर का बिजली बिल लगभग एक लाख रुपये आया है, जिसे लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। लेकिन अब हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड ने उनके इन दावों को गलत बताया है और पूरे मामले का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है।

विज्ञापन

बिजली बोर्ड ने बता दिया हिसाब-किताब

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के एमडी संदीप कुमार ने प्रेस के सामने जानकारी देते हुए बताया कि कंगना रनौत का बिजली बिल सिर्फ एक महीने का नहीं, बल्कि दो महीनों का बकाया है, जिसमें पुरानी खपत और भुगतान में देरी के कारण सरचार्ज भी जुड़ा हुआ है। कुल बकाया राशि 90,384 रुपये है, न कि एक लाख जैसा कि कंगना ने दावा किया था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

उन्होंने बताया कि कंगना के घर का विद्युत लोड करीब 94.82 किलोवाट है, जो एक सामान्य घर की तुलना में 1500 फीसदी अधिक है। ऐसे में बिजली खपत भी काफी ज्यादा है। दिसंबर महीने में 6,000 यूनिट और फरवरी में 9,000 यूनिट बिजली खपत दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

कंगना ने सब्सिडी का उठाया लाभ

बिजली विभाग के मुताबिक, कंगना समय पर बिलों का भुगतान नहीं कर रही थीं। अक्टूबर से दिसंबर तक का बिल 82,061 रुपये था, जो उन्होंने जनवरी में अदा किया। वहीं, जनवरी और फरवरी का भुगतान मार्च के आखिर में किया गया। इसके बावजूद उन्होंने सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी का भी लाभ उठाया। फरवरी के बिल में उन्हें 700 रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने मामले पर दिया बयान

इस पूरे मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत अकसर इस तरह के बयान देती रहती हैं, जिन्हें वो गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने ये जरूर कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो जांच करें कि इतना अधिक बिल कैसे आया।

इसके साथ ही सुक्खू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान का हवाला देते हुए तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई इंसान अपने कर्तव्यों में रुचि नहीं रखता तो उसे पद पर बने रहना शोभा नहीं देता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ