Republic Day 2024: आज पूरा देश बेहद हर्ष के साथ गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस बार ये भारत का 75वां गणतंत्र दिवस है, जिसे देश बड़े उत्साह के साथ मना रहा है। आम से लेकर खास तक सभी एक-दूसरे को खूब बधाइयां दे रहे हैं।
इस बीच अब बॉलीवुड सितारों ने भी गणतंत्र दिवस की बधाइयां देना शुरू कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि किसने किस तरह से गणतंत्र दिवस की बधाई दी है?
यह भी पढ़ें- ‘तुझे कितना चाहने लगे…, Spotify पर Arijit Singh के ये हैं टॉप सॉन्ग, आपका पसंदीदा कौन?
सेलेब्स ने दी गणतंत्र दिवस की बधाइयां
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ
इन दिनों ये दोनों ही सितारे अपनी आने वाली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच अब दोनों सितारों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है और गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। दोनों सितारों ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि न्यू इंडिया, न्यू कॉन्फिडेंस, न्यू विजन… हमारा समय आ रहा है, हैप्पी रिपब्लिक डे, जय हिंद…. जय भारत। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों सितारों के हाथों में तिरंगा है, जिसे लेकर वो आगे बढ़ रहे हैं।
अनुपम खेर
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं! इसके आगे उन्होंने लिखा कि ये वीडियो #BombaySappers #RepublicDay parade contingent की रिहर्सल का है, जिसमें महिला ऑफिसर Maj. #RuchiYadav इस यूनिट का नेतृत्व कर रही है। ये है आज के भारत की गौरवता! जय हिन्द! भारत माता की जय
करण जौहर
फिल्म मेकर करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गणतंत्र दिवस की बधाी दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि #हैप्पीरिपबल्किडे। बता दें कि करण ने सिनेमा के उन सितारों का वीडियो शेयर किया है, जिन्होंने फिल्मों में जवानों का रोल प्ले किया है।
धर्मेंद्र
बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र ने भी सभी भारतियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है और लिखा है कि हैप्पी रिपब्लिक डे, 26 जनवरी 2024। इस वीडियो में फाइटर जेट्स तिरंगे का रंग बिखरते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि इसके अलावा 75वें गणतंत्र दिवस की परेड़ में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना भी शामिल हुए। बीते दिन एक्टर के ‘दिल दिल पाकिस्तान’ गाने के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं, आज वो गणतंत्र दिवस परेड़ में शामिल हुए, जिसके लिए फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
6 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
8 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
9 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
11 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
11 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
12 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines