तुझे कितना चाहने लगे…, Spotify पर Arijit Singh के ये हैं टॉप सॉन्ग, आपका पसंदीदा कौन?

Arijit Singh Top Streamed Songs on Spotify: अरिजीत सिंह के Spotify पर सुने जाने वाले टॉप गानों की लिस्ट यहां देखें।

Arijit Singh

Spotify पर अरिजीत के सबसे ज्यादा स्ट्रीम किए गए गाने। फोटो आभार- सोशल मीडिया

Arijit Singh Top Streamed Songs on Spotify: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह हमेशा ही अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। अरिजीत की आवाज का जादू फैंस के दिलों पर अलग ही चलता है। अब सिंगर ने अपने नाम एक और मुकाम कर लिया है।

विज्ञापन

जी हां, अरिजीत सिंह Spotify पर 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले भारतीय है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका दूसरा स्थान है और पहले नंबर पर एड शीरन हैं। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि Spotify पर अरिजीत के टॉप गाने कौन-कौन-से हैं। आइए जानते हैं…

विज्ञापन
विज्ञापन

Spotify पर अरिजीत के टॉप 5 सबसे ज्यादा स्ट्रीम किए गए गानों की लिस्ट

केसरिया

ये गाना रणबीर-आलिया की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का पहला गाना है, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में रणबीर-आलिया की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है, जो लोगों के दिल में अपनी एक अलग जगह बनाए हुए है। फैंस को ये गाना बेहद पसंद है। बता दें कि इस गाने को प्रीतम ने म्यूजिक दिया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके बोल लिखे हैं।

अगर तुम साथ हो

जब किसी का दिल टूटता है, तो ये गाना तो वो सुनता ही होगा। ये एक ब्रेकअप सॉन्ग है, जिसे अरिजीत ने अपनी दर्दभरी आवाज दी है। बता दें कि ये गाना इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा’ का है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री ने फैंस के दिलों पर अलग ही वार किया था।

विज्ञापन

शायद

फिल्म ‘लव आज कल’ का ये गाना बेहद शानदार है, जिस पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया है। अरिजीत का ये गाना भी लोगों के दिलों पर छाया रहता है। इस गाने में सारा और कार्तिक की अलग ही केमिस्ट्री है, जो लोगों को खूब पसंद आई। अब ये गाना भी अरिजीत के Spotify पर टॉप सॉन्ग में आता है, जिसे फैंस खूब सुनते हैं।

तुझे कितना चाहने लगे

फिल्म ‘कबीर सिंह’ का ये गाना तो कौन नहीं सुनता होगा। इस गाने का भी अपना ही एक अलग जलवा है, जो हमेशा लोगों को अपने आगोश में लिए रखता है। जी हां, इस गाने में अरिजीत सिंह की आवाज का ऐसा जादू है, जो हमेशा लोगों को पसंद आता है। इस गाने को काफी पसंद किया जाता है।

विज्ञापन

चलेया

फिल्म ‘जवान’ का गाना ‘चलेया’ भी इस लिस्ट में शामिल है। इस गाने को अरिजीत ने अपनी आवाज दी है और ये भी लोगों के दिलों में उतरा हुआ है। इस गाने में शाहरुख और नयनतारा की केमिस्ट्री ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना रखी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ