Renukaswamy Murder Case: खबरों के बाजार में रेणुकास्वामी मर्डर केस को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस केस में कुछ दिन पहले अपडेट आया था कि रेणुकास्वामी के साथ इंसानियत की सारी हदें पार हुई। हालांकि अब सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में जो दावा किया गया वो साबित करता है कि रेणुकास्वामी के साथ जो भी हुआ वो बेहद गलत था। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रेणुकास्वामी के कान-नाक काट दिए गए, प्राइवेट पार्ट कुचल दिया, जीभ भी काट ली और उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशाने थे।
सबूत मिटाने के लिए रिश्वत की पेशकश
दरअसल, हाल ही में जानकारी सामने आई है कि जिन डॉक्टरों ने रेणुकास्वामी का पोस्टमार्टम किया था, दर्शन के गुर्गों ने डॉक्टरों से एक करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश की थी। जबकि कहा ये भी जा रहा है कि पुलिस के एक अफसर ने गुर्गों को रेणुकास्वामी की लाश को ठिकाने लगाने का आइडिया दिया था। वहीं, रुपयों के दम पर जिन डॉक्टरों से सबूत मिटाने की पेशकश हुई, उन्हीं से मामला सामने आया है।
रेणुकास्वामी के निजी अंगों को कुचला
जी हां, डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि रेणुकास्वामी के शरीर पर 15 से ज्यादा गंभीर चोटें हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि रेणुकास्वामी की बॉडी पर ये चोटें सिर, सीने, पेट के निचले हिस्से और प्राइवेट पार्ट पर हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेणुकास्वामी संग हुई दरिंदगी की एक अलग ही कहानी है। जी हां, रिपोर्ट में कहा गया कि हत्या से पहले रेणुकास्वामी के निजी अंगों को कातिलों ने कुचल दिया।
दर्द के मारे चिल्ला रहा था रेणुकास्वामी
इतना ही नहीं बल्कि जानकारी तो ये भी है कि जब रेणुकास्वामी दर्द के मारे चिल्ला रहा था, तो जालिम कातिलों ने उसे चुप कराने के लिए उसकी जुबान तक काट ली और जबड़ा भी तोड़ दिया। पुलिस ने जब रेणुकास्वामी की बॉडी बरामद की तो उसके नाक और कान भी कटे हुए थे। सूत्रों का दावा है कि जब रेणुकास्वामी को किडनैप किया गया, तो इसके बाद दर्शन ने जी भरकर बेस्ट से उसकी पिटाई की और फिर उसके निजी अंगों पर लात मारी।
रेणुकास्वामी के साथ सारी हदें पार
रेणुकास्वामी को पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों को उसके शरीर पर गर्म लोहे की रॉड के भी निशान थे। रेणुकास्वामी के शरीर के अनगिनत हड्डियां भी टूटी हुई थी। इतना ही नहीं बल्कि रेणुकास्वामी की खोपड़ी में भी फ्रैक्चर के निशान मिले। पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि इस केस में जबसे अभिनेता दर्शन अरेस्ट हुए हैं, तबसे उनके चाहने वाले उन्हें बचाने के लिए हाथ-पैर मारते नजर आ रहे हैं। इस केस को रफा-दफा कर मामले को दबाने की भी कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी। देखने वाली बात होगी कि क्या इतनी बेरहमी से हत्या करने वाले रेणुकास्वामी के हत्यारों को क्या सचा मिलेगी? या ये मामला ऐसे ही शांत हो जाएगा?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: ‘गिरगिट नहीं नागिन…’, Ranvir-Sana Makbul में हुई ‘तू-तू-मैं-मैं’
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
44 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
4 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
19 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines