Bigg Boss OTT 3: 'गिरगिट नहीं नागिन...', Ranvir-Sana Makbul में हुई 'तू-तू-मैं-मैं'

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 का माहौल बहुत गर्म चल रहा है। शो में घरवाले एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। हाल ही में सना मकबूल और रणवीर की ‘तू-तू-मैं-मैं’ का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 दर्शकों को खूब मनोरंजन कर रहा है। शो का माहौल भी इन दिनों कुछ गर्म चल रहा है। अब भई बिग बॉस का घर हो और घरवालों में बहस ना हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है? जी हां, बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। कभी कोई तो कभी एक-दूसरे पर बरसता नजर आ रहा है। हाल ही में शो के घर से जो नया वीडियो क्लिप सामने आया है, उसमें तो भई रणवीर और सना मकबूल आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

रणवीर और सना मकबूल की ‘तू-तू-मैं-मैं’

जी हां, जियो सिनेमा ने शो से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणवीर और सना मकबूल की ‘तू-तू-मैं-मैं’ नजर आ रही है। दोनों आपस में एक-दूसरे को खरी-खरी सुना रहे हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर कहते हैं कि जब तुमको बोलते हैं कि चुप करो, तुम चुप करती हो? यही टाइम है सीखने का। इस पर सना कहती हैं कि आप अब टूटे हुए हो, तब आप सबक सिखाओगे? इसके बाद रणवीर और सना में जोरदार बहस होती है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

मैं गिरगिट नहीं… सना

इस बहस में रणवीर कहते हैं कि तुम ज्यादा बोलो मत, तुमसे ज्यादा बड़ा गिरगिट कोई नहीं है यहां। तो सना पर जवाब देती हैं कि मैं गिरगिट नहीं अपने आपको नागिन बोलना पसंद करूंगी। धसती हूं ना…. बहुत अच्छा धसूंगी। इस पर रणवीर कहते हैं कि धस नहीं डसना होता है, वो तुम्हें करने की जरूरत नहीं है, तेरी शक्ल ही ऐसी है। इसके आगे सना कहती हैं कि आई एम नागिन…। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

यूजर्स ने ऐसे किया रिएक्ट

एक यूजर ने इस पर लिखा कि रणवीर के लिए इज्जत बढ़ गई। दूसरे यूजर ने लिखा कि सना ने क्या जवाब दिया है। तीसरे यूजर ने लिखा कि सना जब थैंक यू बोलती है, तो बहुत क्यूट लगती है। एक अन्य ने कहा कि सना को नागिन में काम करना चाहिए। एक और यूजर ने कहा इस तरह के कमेंट्स अब नेटिंजस इस वीडियो पर कर रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 के घर का माहौल बहुत गर्म है। ऐसे में किसी ना किसी का भिड़ना तो तय है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ