एक्टर दर्शन के पास जेल में 5 चाकू, 15 फोन, 2 पेन ड्राइव! Renukaswamy मर्डर केस में बड़ा अपडेट

Renukaswamy Murder Case: रेणुकास्वामी मर्डर केस में एक्टर दर्शन को लेकर अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। क्या है वो खुलासा चलिए आपको बताते हैं।

Renukaswamy Murder Case

Renukaswamy Murder Case

Renukaswamy Murder Case: रेणुकास्वामी मर्डर केस में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं, खासकर जब से अदालत में पुलिस ने चार्जशीट दायर की है तभी से इस केस में एक्टर दर्शन और एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा की मुश्किलें और बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। कुछ दिन पहले एक्टर दर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें वो कुछ लोगों के साथ बैठकर सिगरेट पीते हुए दिखाई दे रहे थे, अब इसी जगह से पुलिस ने छापेमारी के बाद बड़ा खुलासा किया है। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

जेल में पुलिस ने मारा छापा 

बेंगलुरु के सेंट्रल जेल में शनिवार को पुलिस ने एक बड़े पैमाने पर छापेमारी की, जिसमें 15 मोबाइल फोन, सात इलेक्ट्रिक स्टोव, पांच चाकू, तीन मोबाइल चार्जर, दो पेन ड्राइव, 36,000 रुपये नकद, सिगरेट पैकेट्स, बीड़ी पैकेट्स और माचिस की डिब्बियां बरामद हुई हैं। ये सारी चीजें वहीं से मिली हैं जहां एक्टर दर्शन को कुछ कैदियों के साथ बैठकर आराम फरमाते हुए देखा गया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक्टर को सिगरेट पीते हुए भी देखा गया था।

विज्ञापन

एक्टर की आगे की राह हुई मुश्किल

खबरों की मानें तो एक्टर दर्शन की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं। अदालत पहले से ही इस मामले में दर्शन की न्यायिक हिरासत को बढ़ा चुकी है। अब इस मामले में पुलिस की छापेमारी के बाद एक्टर के लिए अदालत में आगे की लड़ाई और मुश्किल हो सकती है।

विज्ञापन

मीडिया के सामने दर्शन की गंदी हरकत

आपको बता दें हाल ही में एक्टर दर्शन ने एक ऐसी हरकत भी कर डाली थी जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। अभिनेता ने मीडिया के कैमरों को देखकर मिडल फिंगर का इशारा कर दिया था। दरअसल ये उन्होंने तब किया जब उन्हें ज्यादा सिक्योरिटी वाली जेल में शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान उन्होंने ये हरकत की। इसके बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर दर्शन की जमकर क्लास लगाई। लोगों ने लिखा कि एक्टर को अभी तक अपनी गलती का एहसास नहीं हआ है और ना ही कोई पछतावा है।

अब तक केस को लेकर अपडेट

पुलिस ने इस मामले में 4 सितंबर को अदालत में एक 3,991 पन्नों की प्रारंभिक चार्जशीट पेश की, जिसमें इस हाई-प्रोफाइल हत्या के मामले के सभी पहलू शामिल हैं। अभिनेता दर्शन थूगुदीप इस समय बेल्लारी जेल में बंद हैं। पुलिस की ओर से पेश की गई चार्जशीट में रेणुकास्वामी के उन आखिरी पलों का भी जिक्र किया गया था जिसमें वो अपनी जान की भीख मांग रहा था।

विज्ञापन

इसके अलावा एक्टर दर्शन और लिव इन पार्टनर पवित्रा गौड़ा के इस हत्या में शामिल होने के भी सबूत पेश किए गए थे। दर्शन ने खुद भी कबूला है कि किस बेरहमी से उसने रेणुकास्वामी को मौत के घाट उतारा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ