सड़क हादसे का शिकार हुईं मशहूर एक्ट्रेस, ट्रक ने कार को मारी टक्कर

Actress Met With An Accident: इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सड़क दूर्घटना का शिकार हो गई हैं।भूतनाथ मंदिर जाते वक्त एक्ट्रेस के साथ हादसा हो गया।

Actress Met With An Accident

(File Photo)

Actress Met With An Accident: बंगाली फिल्म और टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस मधुमिता सरकार हाल ही में एक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। हादसा तब हुआ जब वो भूतनाथ मंदिर जा रही थीं। उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना के बाद मधुमिता ने मंदिर जाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। वहीं ट्रक चालक ने घटना के बाद भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

मधुमिता ने फैंस को हादसे की दी जानकारी 

मधुमिता सरकार ने इस हादसे की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी और बताया कि वो अब पूरी तरह से ठीक हैं। उनके फैंस दुर्घटना की खबर को जानकर काफी हैरान रह गए।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TOLLYWOOD ONLINE (@tollyonline)

 अभिनेत्री ने एक लाइव वीडियो में बताया कि दुर्घटना के समय वो कार की पिछली सीट पर बैठी हुई थीं। ट्रक ने उनकी कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मधुमिता ने दुर्घटनास्थल पर कार की तस्वीरें भी शेयर कीं, जिससे ये साफ हो गया कि हादसा कितना गंभीर था।

मधुमिता ने मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया

दुर्घटना के बाद भी मधुमिता ने अपनी योजना में कोई बदलाव नहीं किया। उन्होंने भूतनाथ मंदिर जाकर भगवान शिव की पूजा की और अपनी सलामती के लिए धन्यवाद किया। इसके बाद फैंस को राहत तब मिली जब उन्होंने अपनी सलामती की खबर उन्हें बताई। उन्होंने बताया कि मधुमिता की कार की जिस ट्रक के साथ टक्कर हुई वो बिजली वितरण कंपनी का था। दुर्घटनास्थल पर मधुमिता ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें ट्रक चालक को अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए देखा गया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhumita Sarcar (@madhumita_sarcar)

मधुमिता का अब तक का करियर

मधुमिता ने अपने करियर की शुरुआत बंगाली टीवी से की थी और अब बड़े पर्दे पर भी काम कर रही हैं। उनकी हालिया फिल्म ‘सूरज’ में अभिनेता विक्रम चटर्जी के साथ काम किया है। इसके अलावा वो फिल्म ‘फेलू बक्शी’ में भी नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ टॉलीवुड अभिनेता सोहम चक्रवर्ती और बांग्लादेशी अभिनेत्री पोरोमिनी भी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ