Renukaswamy Murder Case Chargesheet: कन्नड़ एक्टर दर्शन के फैन रेणुकास्वामी के हत्या मामले की जांच अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस मामले में अब बेंगलुरू पुलिस ने अदालत में 3,991 पेज की चार्जशीट पेश की है। इस चार्जशीट में मामले से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। चार्जशीट को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल अब एक्टर दर्शन थूगुदीप और पवित्रा गौड़ा के रिलेशन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। क्या है पूरा मामला चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।
लिव इन में थे दर्शन थूगुदीप और पवित्रा गौड़ा
इस मामले में हाल ही में दर्शन और पवित्रा गौड़ा के मोबाइल फोन की भी जांच की गई। मोबाइल से दोनों की कुछ निजी तस्वीरें मिली हैं जो इस बात को साबित करती हैं कि दोनों के बीच करीबी संबंध थे। इनमें एक तस्वीर में दर्शन और पवित्रा एक दूसरे के बहुत करीब नजर आ रहे हैं। पवित्रा ने पीले रंग की साड़ी पहनी है और दर्शन ने पीले कुर्ते के साथ सफेद पैंट पहनी हुई है। इस तस्वीर में दोनों ने फूलों की माला भी पहनी हुई है, जो उनके बीच के रिश्ते को साफ-साफ बयां कर रही है। दूसरी तस्वीर में दर्शन और पवित्रा एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखे जा सकते हैं। पुलिस ने इन तस्वीरों के आधार पर उनके रिश्ते को लेक सबूत पेश किए हैं।
दर्शन ने पवित्रा के साथ रिश्ते पर क्या बोला?
हाल ही में एक रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरू के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने दर्शन और पवित्रा के रिश्ते के बारे में पूछताछ की। डीसीपी की पूछताछ के दौरान दर्शन से पूछा गया कि उनका पवित्रा के साथ क्या रिश्ता है। दर्शन ने जवाब में कहा, ‘मैं पवित्रा से शादीशुदा नहीं हूं। हम शादीशुदा नहीं हैं, लेकिन हम लिव-इन रिलेशनशिप में थे।’ इस जवाब से साफ हो गया कि दोनों के बीच काफी करीबी रिश्ता था।
दर्शन के फैन ने पवित्रा को भेजे थे अश्लील मैसेज
आपको बता दें दर्शन के फैन रेणुकास्वामी ने पवित्रा को अश्लील तस्वीरें और अपमानजनक संदेश भेजे थे, क्योंकि उसे लगता था कि पवित्रा अभिनेता के पारिवारिक जीवन को खतरे में डाल रही हैं। दर्शन क्योंकि पहले से ही शादी-शुदा था ऐसे में फैन को लगा कि उनकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। बस इस बात से दर्शन और पवित्रा ने गुस्सा होकर रेणुकास्वामी को मारने का प्लान बनाया।
यह भी पढ़ें: ‘दर्शन एक्टर नहीं राक्षस है’, Renukaswamy के पिता ने रो-रोकर कही ये बात, मर्डर के बाद पवित्रा गईं ब्यूटी पार्लर
संबंधित खबरें
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
16 mins agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
1 hr agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
6 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
7 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
8 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
10 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
19 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines