Renukaswamy Murder Case: ऐसा लग रहा है कि ‘रेणुकास्वामी मर्डर केस’ के सहआरोपी अभिनेता दर्शन ने तो बदनाम होने की कसम खा ली है। दर्शन इस वक्त जेल में हैं और कथित गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा के प्यार में जेल की हवा खा रहे हैं। हालांकि इस बीच अब एक बार फिर से दर्शन पर शर्मनाक संयोग सामने आया है, जिसकी उम्मीद कम से कम दर्शन के फैंस ने तो कभी नहीं की थी।
Darshan की फिर हुई थू-थू
गौरतलब है कि दर्शन थूगुदीप साउथ का एक पॉपुलर नाम हैं। आए दिन दर्शन को लेकर कुछ ना कुछ नया सामने आता ही रहता है। हाल ही में मशहूर साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स 2024 (SIIMA) का आयोजन किया गया। इस दौरान साउथ की कई फिल्मों और सितारों को सम्मानित किया गया। इस लिस्ट में दर्शन की फिल्म का भी नाम शामिल है। जी हां, SIIMA 2024 में आरोपी दर्शन की फिल्म ‘कटेरा’ को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है।
‘कटेरा’ में लीड रोल में थे दर्शन
फिल्म ‘कटेरा’ में आरोपी अभिनेता दर्शन ने ‘कटेरा’ का ही रोल प्ले किया था। दर्शकों को फिल्म बेहद पसंद आई थई, जिसका रिजल्ट SIIMA 2024 में दिख भी गया है। हालांकि फिल्म के अलावा लीड एक्टर दर्शन से भी उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें कोई अवॉर्ड मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। भले ही दर्शन की फिल्म को बेस्ट फिल्म के खिताब नवाजा गया है, लेकिन दर्शन को कोई भी सम्मान नहीं मिला है, जो एक्टर के लिए बेहद शर्मनाक है।
जेल में हैं दर्शन
दर्शन के फैंस उम्मीद जता रहे थे कि उन्हें इस फिल्म के लिए कोई अवॉर्ड दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है और फैंस का भी दिल टूट गया है। गौरतलब है कि दर्शन इस वक्त ‘रेणुकास्वामी मर्डर केस’ के आरोपी हैं और जेल में बंद है। हालांकि आए दिन दर्शन को लेकर कुछ ना कुछ नया सामने आता रहता है, जो हर किसी को चौंका देता है।
‘रेणुकास्वामी मर्डर केस’
हाल ही में इस केस में नया अपडेट आया था, जिसमें दर्शन के पास से 15 मोबाइल फोन, सात इलेक्ट्रिक स्टोव, पांच चाकू, तीन मोबाइल चार्जर, दो पेन ड्राइव, 36,000 रुपये नकद, सिगरेट पैकेट्स, बीड़ी पैकेट्स और माचिस की डिब्बियां मिली हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले दर्शन की जेल से एक फोटो आई थी, जिसमें उन्हें जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा था। वहीं, अब ये सारी चीजें भी उसी जगह से मिली है।
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की ‘बदमाश कंपनी’ फिर कंगना के निशाने पर, बोलीं- फिल्म इंडस्ट्री में मुझे इज्जत…
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
44 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
4 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
4 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
15 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
19 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
22 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines