Actor Vijay Antony Returns Back To Work: किसी के चले जाने से जिंदगी नहीं रुकती, जीना ही पड़ता है। अपने लिए नहीं तो दूसरों के लिए, न चाहते हुए भी हंसना पड़ता है। ऐसा ही कुछ उस मशहूर फिल्म स्टार ने भी सोचा, जिसकी 16 साल की बेटी की अचानक मौत हो गई। अपने जिगर के टुकड़े से बिछड़ने का दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा था, इसलिए उन्होंने एक अनोखा रास्ता अपनाया, जिसके लिए उनकी खूब तारीफ भी हो रही है।
यह भी पढ़ें: ‘धक-धक’ गर्ल का साड़ी लुक देख धड़के फैंस के दिल, Madhuri Dixit की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल
प्रोड्यूसर ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
बात हो रही है मशहूर तमिल एक्टर विजय एंटोनी की, जो बेटी की मौत होने के 10 दिन बाद ही काम पर लौट आए हैं। 19 सितंबर को उनकी बेटी मीरा ने सुसाइड कर ली थी, लेकिन विजय ने काम पर लौटने का फैसला किया। वे आते ही अपनी अपकमिंग मूवी ‘रथम’ का प्रचार करने में जुट गए हैं। वे इंटरव्यू दे रहे हैं, जिसमें उनसे इतनी जल्दी काम पर लौटने संबंधी सवाल पूछे गए।
फिल्म प्रोड्यूसर जी धनन्जेयन ने ‘रथम’ के प्रचार के दौरान इंटरव्यू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की। उन्होंने विजय को हिम्मतवाला बताते हुए खूबसूरत कैप्शन भी लिखा। काम के प्रति इतनी शिद्दत दिखाने के लिए आभार जताया। वहीं एक्टर के प्रशंसक भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। प्रशंसकों ने दिल टूटने के बावजूद जज्बा दिखाने के लिए उनकी सराहना की।
<
>
फैन्स ने तारीफ की, कुछ ने जल्दबाजी बताया
हालांकि फैन्स ने विजय के फैसले को जल्दबाजी भी बताया। एक फैन ने कमेंट किया कि अगर घर में किसी अपने की मौत हो जाए और समाज के नियमानुसार से काम से छुट्टी लेनी पड़े तो इससे काम के प्रति शिद्दत पर असर नहीं पड़ेगा। एक फैन से लिखा कि सर आपके अच्छे इरादों का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता पर भी जोर दिया जाना चाहिए।
फैन ने लिखा कि हमें काम करने वाले या अकल्पनीय दर्द झेल रहे लोगों का महिमामंडन नहीं करना चाहिए। जीवन में और कुछ भी उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना वह अभी झेल रहा है। एक यूजर ने लिखा कि सहमत हूं और यह संबंधित व्यक्ति पर निर्भर करता है। हमें ऐसी परिस्थितियों में किसी व्यक्ति के प्रोफेशनलिज्म का आकलन नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: WhatsApp पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मचाया ऐसा धमाल, PM Modi और फेसबुक CEO भी देखते रह गए
मीरा ने इसलिए दी थी अपनी जान
बता दें कि 16 साल की मीरा ने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा है कि मीरा लंबे समय से डिप्रेशन में थीं और उसका ट्रीटमेंट भी चल रहा था। पढाई में मीरा काफी होनहार थी। वह अपने स्कूल की बेस्ट परफॉर्मर थी। साथ ही चेन्नई के सेक्रेड हार्ट मैट्रिकुलेशन स्कूल में कल्चरल सेक्रेटरी हेड की पोजीशन पर थी, लेकिन डिप्रेशन ने उसकी जान ले ली।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 hr agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
2 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
21 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
23 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines