Renjusha Menon Passes Away: एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री से दिल तोड़ देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां एक फेमस मलयालम फिल्म और टीवी एक्ट्रेस रेन्जुशा मेनन (Renjusha Menon) ने 35 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि, एक्ट्रेस के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस को भी चौंका दिया है। एक्ट्रेस का शव उनके घर एक्ट्रेस का शव सोमवार को तिरुवनंतपुरम में अपने किराए के अपार्टमेंट में मिला। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, एक्ट्रेस का शव फंदे से लटकता मिला। फिलहाल, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि एक्ट्रेस की मौत कैसे और क्यों हुई?
एक्ट्रेस की मौत की खबर से उनके फैंस और परिवार वाले बेहद दुख में हैं। खबरों की मानें तो, एक्ट्रेस जिस किराए के घर में मिला है वहां वो अपने परिवार के साथ रहा करती थीं। वहीं, मौके पर पुलिस पहुंच चुकी हैं, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि मौत की पीछे असल वजह क्या हो सकती है। हालांकि, पुलिस की ओर से सुसाइड का मामला बताया जा रहा है।
एक्ट्रेस के निधन पर परिवार का पक्ष
वहीं, एक्ट्रेस के निधन पर परिवार की ओर से भी अपना पक्ष रखा गया है, जिनका कहना है कि ‘आज (सोमवार) सुबह से ही कमरा काफी देर तक बंद था। खटखटाने पर भी रेन्जुशा ने दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद उन लोगों को थोड़ा शक हुआ, जिसके बाद जबरदस्ती दरवाजा खोला गया तो एक्ट्रेस का शव फंदे से लटक रहा था, जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया’। हालांकि, परिवार के लोगों को भी एक्ट्रेस की मौत के पीछे की असल वजह का पता नहीं चल पाया है।
कई मलयालम फिल्मों और टीवी शो में कर चुकी हैं काम
वहीं, अगर रेन्जुशा मेनन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो मलयालम फिल्म की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है। इसके अलावा वो कई मलयालम फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। रेन्जुशा मेनन मूल रूप से कोची की रहने वाली थीं। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में बतौर एंकर औस होस्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वो टीवी शो ‘स्त्री’ में नजर आईं। उन्होंने अपने करियर पर में 20 टीवी शो में काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने सुसाइड का कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
5 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines