Remo D’Souza Wife on Allegations of Cheating: मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा और उनकी वाइफ लिजेल डिसूजा हाल ही में कानूनी पचड़े में फंसते नजर आए। दरअसल, रेमो और लिजेल समेत 7 और लोगों का नाम एक डांस ट्रूप से 12 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में सामने आया है। वहीं, इस मामले में अब लिजेल ने चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
लिजेल और रेमो ने किया पोस्ट
दरअसल, इस मामले पर रिएक्ट करते हुए लिजेल और रेमो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कपल ने कहा कि हम सही टाइम आने पर अपनी बात रखेंगे। हम अधिकारियों के साथ भी हर तरह से कॉपरेट करेंगे, जो हम अभी तक करते आए हैं। हम अपनी फैमिली, फ्रेंड्स और सभी चाहने वालों से मिले प्यार के लिए थैंक्स करते हैं। लिजेल और रेमो… लव ऑलवेज।
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
रेमो और लिजेल का पूरा पोस्ट देखने के लिए आप उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर भी जा सकते हैं। इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्शन दिया है। एख यूजर ने लिखा कि हम आपके और आपकी फैमिली के साथ हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि हम आपके साथ हैं सर। तीसरे यूजर ने लिखा कि हां, आप बिल्कुल सही कह रहे हैं और हम आपके साथ हैं। एक और यूजर ने कहा कि आप दोनों बेस्ट हैं और आपने हमेशा अच्छा ही किया है, तो आपको परेशान होने की जरूरत ही नहीं है। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने लिजेल के पोस्ट पर किए हैं।
क्या है मामला?
इस केस की बात करें तो एक 26 साल की डांसर ने शिकायत की है, जिसमें रेमो और उनकी वाइफ सहित दूसरे कई लोगों के नाम शामिल है। डांसर का आरोप है कि साल 2018 से 2024 के बीच उसे और उसके ग्रुप को धोखा दिया गया है। डांसर ने अपनी शिकायत में कहा कि एक टीवी शो के लिए ग्रुप ने जीत हासिल की थी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस जीत में जो पुरस्कार राशि थी, उसे सही ढंग से नहीं बांटा गया। उन्होंने कहा कि रेमो और उनकी टीम ने कोरियोग्राफर रेमो और उनकी टीम ने इस राशि को अपने नाम पर दिखाने की कोशिश करी है। पूणे पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोरियोग्राफर के खिलाफ पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें- Renuka Swamy मर्डर केस में बंद एक्टर की जेल में बिगड़ी तबीयत, लगातार खारिज हो रही Darshan की जमानत
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
1 hr ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
3 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
4 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
5 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
6 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
6 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
7 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
7 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 8 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines