'इसका मतलब ये नहीं कि मैं सस्ती...', रेखा भारद्वाज ने आइटम सॉन्ग गाने पर कही ये बात

रेखा भारद्वाज ने बताया कि जब उन्हें पहली बार “नमक” गाने का मौका मिला, तो वो बहुत घबरा गई थीं और उनका आत्मविश्वास बिल्कुल खत्म हो गया था। उन्होंने उस वक्त को याद करते हुए कहा कि उन्हें खुद पर भरोसा नहीं था।

Rekha Bharadwaj

रेखा भारद्वाज ने कहा,आइटम सॉन्ग गाने से सस्ते नहीं हो जाते हैं।(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)

सिंगर रेखा भारद्वाज ने फिल्म ‘ओमकारा’ के अपने हिट गाने ‘नमक’ और उस समय के बारे में बात की जब उन्हें ज्यादा काम नहीं मिल रहा था। News18 से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह हर तरह का गाना गा सकती हैं और अगर कोई आइटम सॉन्ग गाती हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो सस्ती हो जाती हैं।

विज्ञापन

‘नमक’ गाना गाने का अनुभव

रेखा ने बताया कि ‘नमक’ गाने से पहले वो काफी समय से खुद पर विश्वास खो चुकी थीं। उन्होंने कहा, “इस तरह का शरारती गाना गाना मेरे लिए नया था और मैं थोड़ा हिचक रही थी, लेकिन मेरे पति विशाल भारद्वाज ने मुझ पर भरोसा दिखाया। एक रात उन्होंने मेरी रिकॉर्डिंग सुनाई जिसमें मैंने ये गाना मजाक में गाया था और कहा, ‘सिर्फ तुम ही इसे अच्छे से गा सकती हो।’ इससे मुझे हिम्मत मिली। उस वक्त मुझे ज्यादा गाने नहीं मिल रहे थे, लेकिन इस गाने ने मुझे मेरी असली काबिलियत का एहसास करवाया।”

विज्ञापन

आइटम सॉन्ग पर रेखा की राय

रेखा भारद्वाज ने कहा कि वो किसी भी तरह का गाना गा सकती हैं, जब तक वह सुंदर और गरिमापूर्ण हो। उन्होंने लता मंगेशकर के गाने ‘आ जा जाने जा’ का उदाहरण देते हुए कहा, “एक गाना दिलकश हो सकता है लेकिन फिर भी उसमें शालीनता हो सकती है। मुझे आइटम सॉन्ग गाने से कोई परेशानी नहीं है, जब तक वो अच्छे से पेश किया गया हो। ये सब इस बात पर निर्भर करता है कि गाने को कैसे फिल्माया गया है। अगर किसी गाने में अश्लीलता नहीं है और वह खूबसूरती से बना है, तो वह भी एक अच्छा अनुभव हो सकता है।”

रेखा भारद्वाज के अन्य हिट गाने

रेखा भारद्वाज ने कई मशहूर गाने गाए हैं जैस- ‘सखी री’,’लाडकी’, ‘गेंदा फूल’, ‘सो जा सो जा’,’मत आना’, ‘निकट’, ‘ऐसे क्यों’, और ‘ये इश्क है’। इसके अलावा उन्होंने ‘दम घुटता है’, ‘जिंदा’, ‘मिलया मिलया’,’तेरी फरियाद’,’हमारी अटरिया पे’, ‘पहली बार मोहब्बत’, ‘मोरा जिया लागे ना’, ‘ओए बॉय चार्ली’, ‘घाघरा’, ‘कबीर’ जैसे कई गानों में अपनी आवाज दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ