आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी संग रिश्ते पर खुलकर की बात, बोले- हमलोग गलती से मिले

एक इंटरव्यू में आमिर खान ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के बारे में खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने अपनी दोनों पहली पत्नियों के बारे में भी बातें शेयर की।

Aamir Khan, Gauri Spratt

आमिर खान ने गर्लफ्रेंड गौरी के बारे में बताया। (फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आमिर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए तो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी लोगों का ध्यान खींचती है। हाल ही में उन्होंने अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के बारे में खुलकर बात की है।

विज्ञापन

आमिर को फिर से हुआ प्यार

इस साल आमिर खान 60 साल के हो गए हैं। उन्होंने अब तक दो शादियां की हैं, और दोनों से अब उनका तलाक हो चुका है, लेकिन अब उन्हें गौरी स्प्रैट से प्यार हो गया है।आमिर ने अपने जन्मदिन पर सबको इस नए रिश्ते के बारे में बताया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने गौरी के बारे में और भी बातें शेयर की हैं।

विज्ञापन

कैसे हुई आमिर और गौरी की मुलाकात?

राज शमानी को दिए एक इंटरव्यू में आमिर ने बताया, “गौरी से मिलने से पहले मुझे लगता था कि मेरी उम्र काफी हो गई है और अब शायद मुझे कोई नहीं मिलेगा। जब मैंने थेरेपी ली, तो मुझे समझ में आया कि सबसे पहले मुझे खुद से प्यार करना सीखना होगा और अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। फिर एक दिन मेरी मुलाकात गलती से गौरी से हो गई, हम दोस्त बने और धीरे-धीरे एक-दूसरे को पसंद करने लगे।”

आमिर की पहली और दूसरी पत्नी के साथ अब कैसे हैं रिश्ते?

आमिर खान ने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पत्नी किरण राव के बारे में कहा, “हम अब साथ नहीं रहते, लेकिन हमारे रिश्ते अभी भी अच्छे हैं। हम एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और जब भी जरूरत हो हम साथ होते हैं। हम अब भी एक परिवार की तरह जुड़े हुए हैं। हमारे बीच जो अपनापन है, वो कभी खत्म नहीं होगा।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ