Reem Shaikh Zain Imam: टीवी इंडस्ट्री से अब एक शॉकिंग खबर सामने आई है। दो मशहूर सितारों के बीच कुछ अनबन हो गई है और अब ये मामला काफी आगे बढ़ गया है। अब एक्ट्रेस रीम शेख (Reem Shaikh) और उनके खास दोस्त जैन इमाम (Zain Imam) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर बाहर आई है। कहा जा रहा है कि अब इन दोनों की दोस्ती में दरार आ चुकी है। इतना ही नहीं इनकी लड़ाई इतनी बढ़ गई है कि इन दोनों ने एक-दूसरे से दूरी भी बना ली। अब रीम शेख और जैन इमाम ने सोशल मीडिया से एक-दूसरे को अनफॉलो तक कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Sussanne Khan ने लिप लॉक कर बर्थडे पर बॉयफ्रेंड पर लुटाया प्यार, यूजर बोला- ‘ये आपने ऋतिक को भी बोला था’
रीम शेख और जैन इमाम की दोस्ती में दरार
जब आप इनका इंस्टाग्राम अकाउंट चेक करेंगे तो आपको पता चलेगा न तो रीम शेख इस वक्त अपने दोस्त जैन इमाम को फॉलो कर रही हैं। न ही जैन इमाम की फॉलोइंग लिस्ट में रीम का नाम दिखाई दे रहा है। ऐसे में अब फैंस भी ये जानने के लिए बेताब बैठे हैं कि आखिर इन दोनों को हुआ क्या है। दरअसल, ये दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर साथ में कई फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं। ऐसे में इनका ये कदम उठाना अब फैंस को हैरान कर रहा है और उनके दिमाग में कई तरह के सवाल भी खड़े कर रहा है।
एक-दूर को किया अनफॉलो
लेकिन आप कुछ भी सोचें उससे पहले खुद एक्ट्रेस ने इस पर अपनी सफाई दे दी है। रीम शेख ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात को एक्सेप्ट किया कि उन्होंने जैन इमाम को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। एक्ट्रेस ने अब पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। लोग जानते हैं कि मैं एक टीनेजर हूं लेकिन वो ये नहीं जानते कि जैन भी दिमाग से टीनेजर ही है। हमारी अक्सर लड़ाइयां होती हैं और हम अपना गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए निकालते हैं। हम दोनों बच्चों की तरह लड़ते हैं।
क्या मिट जाएगी दूरी?
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैं अपना गुस्सा ऐसे जताती हूं कि बाकी लोगों को भी समझ आ जाए कि मैं गुस्सा हूं। तो मैंने उसे अनफॉलो कर दिया। एक्ट्रेस का कहना है कि ये कोई बड़ी बात नहीं है और हम दोनों में किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है। रीम ने बताया कि जैसे ही हम कही टकराएंगे और एक-दूसरे को देखेंगे तो स्माइल करते हुए बोलेंगे कि हम कितने बुद्धू हैं। मुझे लगता है कि ये टेम्पररी है।
संबंधित खबरें
प्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
52 mins agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
4 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
5 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
6 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
8 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
17 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
18 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
20 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines