हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'प्लास्टिक सर्जरी' ने अब इस हसीना के चेहरे का किया कबाड़ा! लोग बोले- नेचुरल ब्यूटी...

Rimi Sen: ‘प्लास्टिक सर्जरी’ के बाद अक्सर कई हसीनाएं पहचान में भी नहीं आती हैं। अब भई नेचुरल ब्यूटी के आगे भला कहां ये ‘प्लास्टिक सर्जरी’ टिक पाती है, लेकिन अब इस लिस्ट में एक और हसीना का नाम जुड़ गया है।

विज्ञापन
Rimi Sen

Rimi Sen: फिल्मी सिनेमा की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जो सुंदर दिखने के लिए ‘प्लास्टिक सर्जरी’ का सहारा लेती हैं। हालांकि कुछ हसीनाएं तो ऐसी भी हैं, जिनका ‘प्लास्टिक सर्जरी’ के बाद पूरा लुक ही बदल गया। इस लिस्ट में अब एक और हसीना का नाम शामिल हो गया है। जी हां, इंटरनेट पर तो कुछ ऐसी ही चर्चा हो रही है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर अब इस लिस्ट में कौन-सी एक्ट्रेस का नाम शामिल हुआ है?

रेडिट पर शुरू हुई चर्चा

दरअसल, हम जिस हसीना की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि रिमी सेन हैं। जी हां, रिमी सेन इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर कर रही हैं। एक्ट्रेस के लेटेस्ट फोटोज देखकर रेडिट पर अलग ही चर्चा होने लगी है। रेडिट पर एक यूजर ने एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में यूजर ने रिमी के फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि हे भगवान! मैं हैरान हूं… रिमी सेन अपनी लेटेस्ट प्लास्टिक सर्जरी के बाद बहुत अजीब लग रही हैं। बीते कुछ दिनों पहले तक तो उनकी फोटो सही थीं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि सब खत्म हो गया। रिमी की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनको पहचानना मुश्किल हो गया है और मैं बहुत हैरान हूं।

Actress Rimmi Sen (claim to fame – Dhoom, Hungama, Golmaal, etc.) plastic surgery fail
byu/Positivevibesonly456 inBollyBlindsNGossip

विज्ञापन

लोगों ने किया ऐसे रिएक्ट

अब भई रेडिट पर किसी सेलेब को लेकर कोई चर्चा हो यूजर्स उस पर रिएक्ट ना करें, ऐसा तो नहीं हो सकता। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि अरे वो पहचान में ही नहीं आ रही है। दूसरे यूजर ने लिखा कि वो अब शेफाली जरीवाला की तरह लग रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि रिमी, निक्की तंबोली जैसी क्यों लग रही है। एक और यूजर ने लिखा कि आजकल सब एक जैसे लग रहे हैं क्योंकि सब एक ही तरीका अपना रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा कि मुझे अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है ये रिमी है। एक अन्य ने कहा कि नेचुरल ब्यूटी ही सही थी। इस तरह के कमेंट्स यूजर अब इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

कई कमाल की फिल्मों में काम तक चुकी हैं रिमी

गौरतलब है कि रिमी सेन अपनी खूबसूरती से हमेशा लोगों का दिल जीतती रही हैं। एक्ट्रेस ने बागबान (2003), धूम (2004), गरम मसाला (2005), फिर हेरा फेरी (2006) और गोलमाल: फन अनलिमिटेड (2006) जैसी कई फिल्मों में अपना जलवा दिखाया है। इसके अलावा रिमी ने साल 2015 में रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। वहीं, अब वो प्लास्टिक सर्जरी के लिए चर्चा में बनी हुई हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Payal Malik ने फिर लिया यू-टर्न, Armaan से तलाक लेने से किया इनकार, लोगों का कहना फिर हुआ सच

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola