Payal Malik ने फिर लिया यू-टर्न, Armaan से तलाक लेने से किया इनकार, लोगों का कहना फिर हुआ सच

Bigg Boss OTT 3: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में जबरदस्त मसाला देखने को मिल रहा है। हालांकि अब शो अपने फिनाले के बेहद करीब है। इस बार देखने वाली बात होगी कि तीसरे सीजन की ट्रॉफी किसके नाम होगी?

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अब अपने फिनाले से कुछ ही घंटे दूर है। जी हां, शो के तीसरे सीजन को बहुत जल्दी उसका विनर मिल जाएगा और इसी के साथ ये भी देखने वाली बात होगी कि बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन का विनर कौन होगा? खैर इस सबमें अभी कुछ समय है, लेकिन अगर शो की बात करें तो जबसे शो में मीडिया ने एंट्री ली थी, तबसे ही घर के साथ-साथ बाहर भी बवाल मचा हुआ है।

विज्ञापन

फिर अपनी बात से पलटी पायल

प्रेस ने सभी घरवालों से खूब तीखे सवाल किए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में फिर से अरमान, कृतिका और पायल मलिक रहे। गौरतलब है कि पायल मलिक ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद कहा था कि वो अरमान से तलाक लेना चाहती हैं। हालांकि यूजर्स ने पायल के इस बयान पर कहा था कि वो बस पब्लिसिटी के लिए ये सब कर रही हैं और अब लगता है कि लोगों का कहना सही था, क्योंकि पायल खुद ही अपनी बात से पलट गई है।

विज्ञापन

पायल ने तलाक लेने से किया इनकार

पायल ने अपने लेटेस्ट व्लॉग वीडियो में इस बात का खुलासा किया है। पायल के लेटेस्ट व्लॉग में देखा जा सकता है कि उनका रो-रोकर बेहद बुरा हाल है। इस व्लॉग में पायल कहती हैं कि लोगों ने हमें बेहद भला-बुरा कहा है और लोगों की बातें सुनकर मैं अब ऐसा कुछ भी नहीं करूंगी। पायल का कहना है कि लोग उन्हें अभी भी ट्रोल कर रहे हैं और बाद में भी करेंगे। इसलिए अब वो ऐसा नहीं करेंगी। साथ ही पायल ने कहा कि बिग बॉस में जाने का फैसला उनका गलत था और उन्हें शो में नहीं जाना चाहिए था।

लोगों की बातें निकली सच

पायल का ये वीडियो सामने आते ही यूजर्स ने इस पर खूब कमेंट्स किए और कहा कि हमारी बातें सच हो ही गई। पायल ने हर बार की तरह सिर्फ व्यूज के लिए ये सब किया है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि कृतिका इसलिए नहीं रो रही है कि तुम तलाक ले रही हो बल्कि इसलिए रो रही है कि उसको डायन बोला गया। दूसरे यूजर ने लिखा कि नो डिवोर्स, नो सुसाइड, ओनली व्यूज, ओनली ड्रामा। तीसरे यूजर ने लिखा कि गोलू तुम्हारे लिए कभी नहीं रोई। एक और यूजर ने कहा कि आपको बहुत बधाई, मिशन पूरा हुआ, डिवोर्स से व्यूज और अरमान फिर चर्चा में। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ