'जिंदा हूं, थक गया हूं ये कहकर…', Raza Murad ने दर्ज कराई शिकायत, फर्जी मौत की अफवाह के बाद सख्त हुए अभिनेता

Raza Murad: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद की मौत की फर्जी खबर सोशल मीडिया पर उड़ी, तो अभिनेता ने सख्त होते हुए एक्शन लिया और पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

Raza Murad

Raza Murad की मौत की झूठी खबर। image credit- social media

विज्ञापन

Raza Murad: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद इस वक्त सुर्खियों का हिस्सा हैं। रजा को लेकर उनकी मौत की फर्जी अफवाह उड़ी, जिसके बाद अब उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की है। मौत की झूठी अफवाह उड़ने के बाद रजा सख्त हुए हैं और उन्होंने शिकायत करने का फैसला लिया। आइए जानते हैं कि क्या है ये पूरा मामला?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रजा मुराद को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह उड़ी कि उनकी मौत हो गई है। इंटरनेट पर रजा की मौत की फर्जी अफवाह इतनी तेजी से उड़ी कि लोगों ने उन्हें मैसेज और फोन करने शुरू दिए। इतना ही नहीं बल्कि किसी ने उनके निधन की डेट, तो किसी ने बर्थ एनिवर्सरी और किसी ने उन्हें श्रद्धांजलि तक दे डाली। ये चीजें इस तरह बढ़ गई कि रजा को मेंटल प्रेशर महसूस हुआ और उन्हें परेशान होकर पुलिस में इसकी शिकायत करनी पड़ी।

Advertisment

गला सूख गया और होंठ भी ड्राई हो गए- रजा

इस मसले पर बात करते हुए रजा ने कहा कि बार-बार लोगों को सफाई देनी पड़ रही थी कि वो जिंदा है और ये बहुत ही थका देने वाला था। एक्टर ने कहा कि ये करते-करते उनका गला सूख गया और होंठ भी ड्राई हो गए। बार-बार उन्हें बताना पड़ रहा था कि वो जिंदा है। लोग उन्हें लगातार शोक संदेश भेज रहे थे। इससे उन्हें बेहद दुख हुआ है। साथ ही उन्होंने इस घटना को भी शर्मनाक बताया।

पुलिस ने शुरू की जांच

रजा ने कहा कि ऐसा करने वाले बेहद छोटी मानसिकता वाले होते हैं। इस तरह के लोग अपने जीवन में कुछ बड़ा हासिल नहीं कर पाते हैं। इसलिए वो लोगों के साथ इस तरह की घिनौनी हरकतें करते हैं। रजा ने बताया पुलिस ने उनकी शिकायत को दर्ज कर लिया है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी अपराधी होगा, उसे अरेस्ट कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ