हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

रवि मोहन की फिल्म के टाइटल पर मचा बवाल, मद्रास HC ने किया सपोर्ट तो दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Ravi Mohan faces Setback at Delhi HC: साउथ एक्टर और प्रोड्यूसर रवि मोहन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रो कोड’ को लेकर चर्चा में हैं. मूवी के रिलीज से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है. ऐसे में चलिए बताते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन
साउथ एक्टर रवि मोहन.

साउथ एक्टर और प्रोड्यूसर रवि मोहन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रो कोड’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. उनकी इस मूवी को लेकर विवाद काफी छिड़ा हुआ है. मामला कॉपीराइट और ट्रेडमार्क का बताया जा रहा है. इस विवाद में रवि मोहन को मद्रास हाईकोर्ट से राहत मिली थी तो दिल्ली हाईकोर्ट से तगड़ा झटका लगा है. अदालत की ओर से उनकी आने वाली फिल्म ‘ब्रो कोड’ के नाम के इस्तेमाल पर अंतरिम रोक लगा दी गई है. कोर्ट का कहना है कि ये नाम पहले से ही लोकप्रिय बेवरेज ब्रैंड इंडोस्पिरिट के पास ट्रेडमार्क के तौर पर दर्ज है.

रवि मोहन की फिल्म ‘ब्रो कोड’ के टाइटल को लेकर पहले मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई की गई थी, जहां से एक्टर को राहत मिली थी लेकिन, फिर जब मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा तो यहां पर कानूनी पेंच फंस गया. अदालत की ओर से साफ कहा गया कि ‘ब्रो कोड’ नाम पहले से ही फेमस ड्रिंक ब्रैंड के तौर पर जाना जाता है. फिल्म के प्रचार में इसका इस्तेमाल लोगों को भ्रमित कर सकता है. कोर्ट की ओर से रवि मोहन स्टूडियोज को निर्देश दिए गए हैं कि वह इस नाम से अपनी फिल्म का प्रचार ना करें और ना ही इसे रिलीज करें जब तक मामला पूरी तरह से निपट नहीं जाता है.

यह भी पढ़ें: कनाडा में एक और पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 दिन में आई दूसरी घटना

रवि मोहन को अदालत ने निर्देश

‘ब्रो कोड’ के टाइटल के विवाद पर रवि मोहन के वकील ने दलील दी गई कि मद्रास हाईकोर्ट ने पहले इस मामले में ग्राउंडलेस थ्रेट्स के आधार पर राहत दी थी. लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया और कहा कि एक बार जब ट्रेडमार्क उल्लंघन का मुकदमा दायर हो जाता है, तो अदालत को अंतरिम आदेश जारी करने से रोका नहीं जा सकता. फिलहाल अदालत ने 14 अक्टूबर 2025 को आदेश जारी करते हुए फिल्म स्टूडियो को निर्देश देते हुए इसका नाम बदलने या फिर अस्थायी रूप से इसे रोकने के लिए कहा. मामले पर अगली सुनवाई 23 दिसंबर 2025 को तय की गई है.

यह भी पढ़ें: ‘सतीश शाह को मिले पद्मश्री सम्मान’, FWICE ने पीएम मोदी से की अपील, 3 दिन पहले हुआ था एक्टर का निधन

रवि मोहन ने कंपनी पर लगाए आरोप

वहीं, रवि मोहन की और से बेवरेज कंपनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी फिल्म के जरिए उनकी शराब का ब्रैंड प्रमोशन करने से मना कर दिया, जिसकी वजह से कंपनी ने ये बवाल खड़ा कर दिया. उन्होंने इसे कंपनी की चाल बताया. साथ ही ये कहा कि शराब के प्रमोशन से लोगों तक गलत मैसेज जाता इस वजह से उन्होंने इस डील को ठुकरा दिया था. अब देखना होगा कि अगली सुनवाई में क्या होता है.

रवि मोहन की फिल्में

बहरहाल, अगर रवि मोहन की फिल्मों के बारे में बता की जाए तो हाल ही में वह ‘काधलिका नेरमिल्लै’ नाम की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आए थे. अब वह बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ‘एन ऑर्डिनरी मैन’ से डेब्यू कर रहे हैं. इसमें योगी बाबू लीड रोल में होंगे. वहीं, अगर ‘ब्रो कोड’ की बात की जाए तो इसमें अर्जुन अशोकन के साथ गौरी प्रिया और मालविका मनोज नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 37 मिनट की वो फिल्म, जिसने पहले ही हफ्ते में कमाए थे 40 करोड़ से भी ज्यादा, अब इस OTT पर आने को तैयार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें