कनाडा में एक और पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 दिन में आई दूसरी घटना

कनाडा में बिश्नोई गैंग की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक के बाद एक पंजाबी सिंगर को निशाना बनाया जा रहा है. अब पंजाबी गायक चन्नी नट्टन के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है.

firing on Punjab singer Channi nattan, Channi nattan

पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन

कनाडा से एक के बाद एक फायरिंग के मामले सामने आ रहे हैं. कनाडा से आए दिन फायरिंग के मामले सामने आ रहे हैं. हाल ही कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर तीसरी बार फायरिंग का मामला सामने आया था. इसके बाद 6 दिन पहले ही पंजाबी सिंगर तेजी कहलों के घर पर फायरिंग हुई थी. ऐसे में अब एक और ताजा मामला सामने आ रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर फायरिंग हुई है. इसका कारण सरदार खेहरा को बताया जा रहा है.

आज तक की रिपोर्ट की मानें तो कनाडा में पंजाबी सिंगर चन्नी नट्टन के घर पर हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य गोल्डी ढिल्लों द्वारा ली गई है. गोल्डी ढिल्लों ने इस गोलीबारी का कारण सरदार खेहरा को बताया है. उसकी ओर से कहा गया कि अगर सिंगर आगे चलकर सरदार खेहरा के साथ कोई काम या संबंध रखेंगे तो उन्हें इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है. साथ ही गोल्डी ने सरदार खेहरा को भविष्य में नुकसान पहुंचाने की बात कही.

विज्ञापन

सिंगर सरदार खेहरा को बताया फायरिंग की वजह

बिश्नोई गैंग ने ये भी कहा कि पंजाबी गायक चन्नी से उनकी कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है. उनकी फायरिंग का मकसद केवल उन्हें वॉर्न करना था. क्योंकि वह सिंगर सरदार खेहरा के साथ नजदीकियों को बढ़ा रहे थे. बिश्नोई गैंग ने साफ किया कि उनका उद्देश्य खेहरा को नुकसान पहुंचाना है. इसके साथ ही गैंग की ओर से सिंगर्स को भी सख्त चेतावनी दी गई है. गैंग की ओर से कहा गया कि कलाकार सरदार खेहरा के साथ किसी तरह का संबंध या कामकाज रखेगा, उसे गंभीर नतीजा भुगतना पड़ सकता है.

विज्ञापन

6 दिन पहले भी हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि 6 दिन पहले ही पंजाबी सिंगर तेजी कहलों के घर पर भी फायरिंग हुई थी. उनके घर पर कई राउंड फायरिंग की गई थी. उनके घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली थी. इसके पहले कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर भी फायरिंग के मामले सामने आए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ