'घर में बच्चे नहीं…', तलाक के बाद अकेले बेटी को पालना एक्टर को पड़ा भारी, इंटरव्यू में दर्द किया बयां

Imran Khan Single Father Struggles: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान ने हाल ही में परिणीति चोपड़ा के शो में पहुंचे, जहां पर उन्होंने सिंगर पेरेंट होने के कई नुकसान बताए. उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बेटी के साथ मांएं अपनी बच्चियों को खेलने नहीं देती. आइए जानते हैं.

Imran Khan Single Father Struggles

Imran Khan Single Father Struggles

Imran Khan Parenting Challenges: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान ने हाल ही में परिणीति चोपड़ा की पॉडकास्ट ‘Mom Talks’ में खुलकर अपनी जिंदगी के संघर्ष के बारे में बात की. इमरान और उनकी पूर्व पत्नी अवंतिका मलिक का 2019 में तलाक हो गया था. दोनों की बेटी इमारा अब उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा हिस्सा है. इमरान ने बताया कि तलाक के बाद बेटी को अकेले संभालना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने इसे अपनी खुशी माना.

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान के लिए बेटी पालना प्रिविलेज

इमरान ने कहा, “मैंने पालन-पोषण को कभी ड्यूटी नहीं समझा. यह मेरे लिए प्रिविलेज है.” उन्होंने बताया कि बेटी के साथ समय बिताना उनके लिए खुशी की बात है. वे खुद बेटी को स्कूल छोड़ने जाते हैं, लंच बॉक्स पैक करते हैं, रात को कहानी सुनाकर सुलाते हैं और सुबह उठाते हैं. कोई नानी या ड्राइवर इन कामों के लिए नहीं रखा है.

घर में बच्चे नहीं भेजतीं माएं

इमरान शो में सिंगर पेरेंटिंग से जुड़ी कुछ चुनौतियों के बारे में भी बताते हैं. उन्होंने बताया कि ‘क्योंकि मैं सिंगल फादर हूं. तो उसकी प्ले डेट्स अरेंज करना बड़ा मुश्किल होता है.’ एक्टर ने बताया कि ‘मैं प्लान बनाने की कोशिश करता हूं. जब इमारा मुझसे कहती है कि क्या आप मेरे फ्रेंड्स से पूछ सकते हों कि वो हमारे घर खेलने आ सकती है? तो मैं बच्चियों की मांओं को मैसेज करके पूंछता हूं. लेकिन हर बार ‘सॉरी, आज नहीं ही जवाब सामने से आता है.’

विज्ञापन

सिंगल फादर की चुनौतियां

इमरान खान ने परिणीति चोपड़ा को बताया कि सिंगल फादर के लिए बच्चा पालना सिंगर मदर से ज्यादा कठिन होता है. क्योंकि जब कोई सिंगर मदर अपने बच्चे के लिए अप्रोच करती, तो लोग उन्हें सहानुभूति की नजर से देखते हैं. वहीं सिंगर फादर्स के साथ ऐसा नहीं होता है.

विज्ञापन

सिंगर फादर की सपोर्ट की कमी

इमरान ने अपने एक्सपीरियंस को परिणीति से शेयर करते हुए बताया कि सिंगर फादर को इमोशनल सपोर्ट नहीं मिलता. यह हमारे सिस्टम में नहीं है. मेल रिलेशनशिप का यह दुर्भाग्यपूर्ण हिस्सा है. मर्दानगी हमें मजबूत रहना सिखाती है. लेकिन कई बाद हमें कोमल भावनाओं की जरूरत होती है. परिणीति को इमरान की यह बातें सुनकर काफी दुख हुआ.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ