Ravi Kishan New Bhojpuri Song: रवि किशन सिनेमा की दुनिया के वह सितारे हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा से लेकर भोजपुरी जगत तक कई फिल्मों में काम किया है। रवि किशन भोजपुरी अभिनेता के साथ-साथ गोरखपुर से सांसद भी हैं। उनकी अदाकारी करने के स्टाइल के करोड़ों फैंस हैं। रवि किशन ने हर तरह के रोल में अपना टैलेंट साबित किया है। यही वजह है कि सिनेमाई दुनिया में जब भी रवि किशन सामने आए, उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस हमेशा तैयार रहे। हाल ही में अभिनेता ने म्यूजिक वीडियो अयोध्या के श्रीराम की शूटिंग की है, जिसको करने के बाद वह काफी खुश नजर आए। इस गाने का फिल्मांकम गोरखपुर में काफी बड़े स्तर पर किया गया है।
यह भी पढ़ें: Aamrapali की प्यार में मदहोश हुए Khesari Lal, गाने में दिखी दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री
500 से ज्यादा डांसर्स
रवि किशन के इस गाने को गोरखपुर के राजघाट में बड़े स्तर पर फिल्माया गया है। जिसमें डांस निर्देशक रिक्की गुप्ता के निर्देशन में मेगास्टार रवि किशन के साथ 500 से भी ज्यादा बैकग्राउंड डांसर इस प्रोजेक्ट में परफॉर्मेंस दे रहे थे। इतने बड़े स्तर पर एक वीडियो सॉन्ग को फिल्माने के अनुभव को शेयर करते हुए रिक्की गुप्ता ने बताया कि उन्हें रवि किशन को इस भक्तिमय गीत पर नृत्य कराकर काफी मजा आया। वहीं रवि किशन एक ऐसे अभिनेता हैं, जो किसी भी तरह के डांसिंग स्टेप को आसानी से फॉलो कर लेते हैं।
किसने गाया है यह गाना
दरअसल इस गाने के मेकर्स चाहते हैं कि जनवरी में अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्धाटन होना है और इससे पहले इसकी शूटिंग और बाकी काम पूरा हो जाए। बता दें कि श्री मोंक्स एंटरटेंटमेंट के बैनर तले इस म्यूजिक वीडियो को बनाया गया है। वहीं इसके बोल लिखे हैं मीनाक्षी एसआर ने। इसमें म्यूजिक औ आवाज दी है माधव एस राजपूत ने। इसके प्रोडक्शन हेड अखिलेश राय हैं और सिनेमेटोग्राफर शकील रेहान खान हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines