Aamrapali के प्यार में मदहोश हुए Khesari Lal, दोनों का रोमांटिक गाना तोड़ रहा सारे रिकॉर्ड

Khesari Lal Yadav Aamrapali Dubey Song: इन दिनों यूट्यूब पर खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे का एक रोमांटिक गाना तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों के बीच की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।

Khesari Lal Yadav Aamrapali Dubey Song

Khesari Lal Yadav Aamrapali Dubey Song (Photo Credit - YouTube)

Khesari Lal Yadav Aamrapali Dubey Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने गानों को लेकर फैंस के बीच हमेशा ट्रेंडिंग में बने रहते हैं। साथ ही उनके गाने भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। इसी बीच उनका एक ऐसा ही रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में एक्टर के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

दोनों के इस रोमांटिक गाने का नाम ‘पलंग सागवान के’ (Palang Sagwan Ke) है, जो उनकी फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ (Doli Saja Ke Rakhna) का है, जो पिछले साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। गाने में भी दोनों के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। गाने के वीडियो पर भारी संख्या में व्यूज और कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

विज्ञापन

गाने में दिखी Khesari Lal-Aamrapali की रोमांटिक केमिस्ट्री

खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे के इस गाने ‘पलंग सागवान के’ (Khesari Lal Yadav Aamrapali Dubey Song) में दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री को फैंस द्वारा खूब पसंद की जा रही है। गाने के वीडियो में अब तक 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गाने ने कई भोजपुरी गानों के रिकॉर्ड को भी ब्रेक कर दिया है। पिछले साल रिलीज हुआ ये गाना आज भी फैंस के बीच ट्रेंडिंग बना हुआ है। गाने के वीडियो पर काफी संख्या में कमेंट्स भी देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन

गाने को खूब किया जा रहा पसंद

इस गाने को खेसरी लाल यादव और इंदु सोनाली ने साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं, जबकि गाने को म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। वहीं, अगर दोनों के काम की बात की जाए तो, खेसारी लाल और आम्रपाली अभी तक साथ में केवल दो फिल्मों में नजर आए हैं, जिनमें ‘आशिकी’ और दूसरी ‘डोली सजा के रखना’ शामिल है। दोनों ही फिल्मों को खूब पसंद किया गया था। साथ ही दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया था।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ