हाल ही में रवि किशन फिल्म Mirzapur The Movie ‘मिर्जापुर द मूवी’ में नजर आए हैं. इस मूवी में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है, जो दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. यह मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. फिल्म में उन्होंने बब्बन बबुआ कि किरदार निभाया है. इस मूवी में रवि किशन के साथ बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा अहम किरदार में नजर आने आए हैं.
आपको बता दें कि एक्टर पिछले कुछ दिनों से लोगों को अपना दीवाना बनाते आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने यह भी कहा था कि वो पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाना चाहते हैं. उनका एक गाना रिलीज हुआ है, जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वो इस सफर पहर निकल चुके हैं.
यह भी पढ़ें: पवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना; आज भी चलता है जादू
रवि किशन ने ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ पर बनाया गाना
एक्टर और सांसद रवि किशन ने टी-सीरीज के साथ मिलकर अपना एक गाना अनाउंस किया है, जिसका टीजर भी जारी कर दिया गया है. खास बात यह है कि रवि किशन के इस गाने का टाइटल ‘मनी फॉलोस माई ब्रदर’ रखा है, जिसने भी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है. दरअसल, उनका हाल ही में एक मीम काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने ‘मनी फॉलोज ब्रदर’ कहा था.
रवि किशन का गाना ‘मनी फॉलोज ब्रदर’ का टीजर जारी कर दिया गया है. उन्होंने टीजर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा, ‘पूरे देश को पगलाने आ रहा हूं’ टीजर की शुरुआत में एक मां और बेटे को कार में बैठे हुए दिखाया गया है. वहीं बच्चे से मां कहती हुई नजर आती है कि पढ़ाई में तो ध्यान लगता नहीं कभी सोचा है कि बड़े होकर क्या बनोगे. इस बात का जवाब देते हुए बच्चा बोलता है कि पूरे देश को पगला दुंगा, इस बाद कैमरा घूमता है और रवि किशन को कार में बैठे हुए दिखाया गया है, जहां वो कहते हैं, ‘नाम या दाम, नाम-मनी फॉलोस माई ब्रदर.
यह भी पढ़ें: YouTube पर आते ही छाया Haiwaan का नया गाना, राघव चैतन्य की आवाज का चला जादू
कब रिलीज होगा रवि किशन का गाना
रवि किशन का ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ गाना 11 सितंबर 2026 को रिलीज किया जाने वाला है. इस गाने को टी-सीरीज के बैनर तले तैयार किया जा रहा है. टीजर आते ही लोग कहते हुए नजर आ रहे हैं कि रवि किशन ने मौके पर चौका मारा है. उनके इस गाने के टीजर पर यूजर भी तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आ रहे है. एक यूजर ने लिखा, ‘ओ भाई सच में गाना बना दिया, वाह सर…, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, यही रेह गया था… हालांकि अब देखना दिलचस्प होगी कि रवि किशन के इस गाने को दर्शकों का कितना साथ मिलता है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
13 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
14 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
15 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
16 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines