Ravi Dubey Sargun Mehta New House: टीवी के पावर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता हर किसी के लिए एक मिसाल हैं। इन दोनों ने हर अच्छे-बुरे वक्त में एक-दूसरे का साथ दिया है। एक शो में साथ काम करते-करते दोनों प्यार में पड़ गए थे और अब ये दोनों सिर्फ हसबैंड और वाइफ नहीं, बल्कि बिजनेस पार्टनर्स भी हैं। रवि और सरगुन अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस चला रहे हैं। ये दोनों पहले काम ढूंढा करते थे और अब लोगों को काम दे रहे हैं। एक से बढ़कर एक शोज बनाने के अब रवि और सरगुन के पास पैसों की भी कोई कमी नहीं है।
रवि दुबे और सरगुन ने केएल राहुल की बिल्डिंग में लिया घर
ऐसे में अब इन दोनों ने अपने लिए एक नया और आलीशान आशियाना लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब रवि दुबे और सरगुन मेहता बांद्रा के अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। इन दोनों ने बांद्रा वेस्ट में फ्रीडा वन की एक पूरी मंजिल किराए पर ले ली है। आपको बता दें, क्रिकेटर केएल राहुल भी इसी बिल्डिंग में रहते हैं। ऐसे में अब केएल राहुल इस पॉपुलर कपल के पड़ोसी बन गए हैं। केएल राहुल के अलावा इसी बिल्डिंग में एक्टर जैकी श्रॉफ भी अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।
इसी एरिया में रहते हैं शाहरुख और सलमान
अब रवि और सरगुन इन सभी सेलिब्रिटीज के इर्द-गिर्द रहने वाले हैं। अगर इस इलाके की बात करें जहां अभी-अभी रवि दुबे और सरगुन मेहता शिफ्ट हुए हैं, तो उसी एरिया में बॉलीवुड के टॉप सेलिब्रिटीज भी रहते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान से लेकर भाईजान सलमान खान तक का नाम शामिल है। इनके अलावा रेखा भी बांद्रा वेस्ट में ही रहती हैं। हालांकि, अभी तक रवि और सरगुन ने फैंस को अपने इस नए घर की जानकारी नहीं दी है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के लिए अब तक 9 हसीनाओं को किया जा चुका अप्रोच, जानें लिस्ट में शामिल कौन-कौन?
अभी तक कपल ने नहीं दी गुड न्यूज
अभी तक कपल ने अपनी शिफ्ट होने की खबर फैंस के साथ शेयर नहीं की है। अब देखना होगा कि ये दोनों कब अपने चाहने वालों के साथ ये गुड न्यूज शेयर करेंगे। आपको बता दें, इन दोनों के सभी शोज सुपरहिट जा रहे हैं। साथ ही सरगुन की सारी पंजाबी मूवीज भी हिट हो रही हैं। रवि की वेब सीरीज भी लोगों को पसंद आ रही है। यानी ये दोनों हर प्रोजेक्ट के साथ कामयाबी ही हासिल कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
आरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
8 mins agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
1 hr agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
4 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
4 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
5 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
7 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
8 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
9 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
10 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines