News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bigg Boss 19: सलमान खान के शो में इस बार ग्लैमर की कोई कमी नहीं होगी। इस सीजन के लिए मेकर्स एक से बढ़कर एक हसीनाओं को अप्रोच कर रहे हैं। अभी तक कई सेलेब्स को अप्रोच किए जाने की खबर सामने आई है। इस लिस्ट में कई बॉलीवुड, टीवी और ओटीटी की दुनिया से जुड़ी कई एक्ट्रेसेस के नाम शामिल है। अब तक 9 फीमेल कंटेस्टेंट्स के नाम रिवील हो चुके हैं, जिन्हें ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर मिला है। तो चलिए एक-एक करके सारे नाम जान लेते हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इस लिस्ट में सबसे लेटेस्ट नाम टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ का है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब उन्हें सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है। हो सकता है कि रोहित शेट्टी का शो करने के बाद कृष्णा श्रॉफ इस कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो के लिए भी राजी हो जाएं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
बॉलीवुड से संन्यास ले चुकीं ममता कुलकर्णी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। मेकर्स उन्हें इस शो में लाने के लिए कोशिश कर रहे हैं। वैसे भी ममता कुलकर्णी हमेशा कंट्रोवर्सी के इर्द-गिर्द रही हैं, ऐसे में वो इस शो के लिए एक बेहतरीन कैंडिडेट साबित होंगी। हालांकि, अब वो साध्वी बन चुकी हैं, तो वो इस शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं? ये कहना मुश्किल होगा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को हर साल की तरह इस साल भी अप्रोच किया है। हर बार मुनमुन दत्ता इस शो का ऑफर ठुकरा देती हैं। फैंस उन्हें इस शो में लम्बे समय से देखना चाहते हैं। इस बार फैंस की मुनमुन को बिग बॉस में देखने की ख्वाहिश पूरी होगी या नहीं ये तो बाद में ही पता चलेगा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘द ट्रेटर्स’ के बाद अब अपूर्वा मखीजा को ‘बिग बॉस 19’ में भी देखने का मौका मिल सकता है। हाल ही में हुई कंट्रोवर्सी के बाद अपूर्वा मखीजा की प्रायोरिटी लिस्ट में आ गई हैं। उनका कंटेंट बेहद पसंद किया जाता है। ऊपर से विवादित पर्सनालिटी होने के कारण उन्हें इस बड़े शो का ऑफर दिया गया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सोशल मीडिया स्टार अर्शिफा खान को भी अप्रोच किया गया है। उन्हें भी पिछले कई साल से मेकर्स लगातार शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं। इस बार उनके इस शो में शामिल होने के चांस काफी ज्यादा हैं। वो खुद भी फैंस को इस शो में आने की हिंट दे चुकी हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
गौतमी कपूर से भी ‘बिग बॉस 19’ के मेकर्स इस शो के लिए बात कर चुके हैं। उनके साथ-साथ उनके पति राम कपूर को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। हाल ही में इन दोनों पति-पत्नी का पंगा एकता कपूर से हुआ था। एकता कपूर के राम कपूर पर कमेंट करने से गौतमी काफी भड़क गई थीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर ही एकता को जवाब दिया था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
टीवी की यंग और कामयाब एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार खुशी दुबे भी ‘बिग बॉस सीजन 19’ में नजर आ सकती हैं। उन्हें मेकर्स ने शुरुआत में ही कांटेक्ट किया था। हालांकि, अभी तक उन्होंने इस शो को लेकर क्या फैसला लिया है? उसका खुलासा नहीं हुआ है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
सलमान खान की एक्ट्रेस डेजी शाह एक बार फिर उनके साथ स्क्रीन शेयर कर सकती हैं। इस बार बड़े पर्दे पर ना सही छोटे पर ही सही। बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के बाद डेजी शाह को ‘बिग बॉस सीजन 19’ का भी ऑफर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Metro In Dino का गाना Dil Ka Kya हुआ रिलीज, हार्ट ब्रेक हुआ है तो न करें सुनने की गलती
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मशहूर सिंगर और कंटेंट क्रिएटर चित्रांशी ध्यानी को भी ‘बिग बॉस सीजन 19’ का ऑफर मिल चुका है। अब ये ऑफर उनके हाथ में है। वो इसे एक्सेप्ट करें या न करें इसका फैसला चित्रांशी खुद करेंगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।