Raveena Tandon allegedly attempted suicide after breakup: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल की प्रेम कहानी फिल्म इंडस्ट्री में एक मिसाल की तरह देखी जाती है। बी-टाउन का ये कपल फैंस का फेवरेट है। दोनों को रील पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने साल 1999 में शादी की थी और दोनों अपने बच्चों के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि अजय देवगन की जिंदगी में काजोल पहली एक्ट्रेस नहीं थी बल्कि उनसे पहले भी एक्टर अपनी अभिनेत्रियों के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं। डीएनए की खबर के मुताबिक अजय देवगन का रिलेशनशिप उस समय की टॉप एक्ट्रेस मानी जाने वालीं रवीना टंडन के साथ भी रहा है।
अजय देवगन और रवीना टंडन की लवस्टोरी
अजय देवगन और रवीना टंडन का अफेयर 90 के दशक की शुरुआत में शुरू हुआ था। दोनों ने एक साथ काम किया था और इस दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ गई थीं। ऐसा कहा जाता है कि अजय ने रवीना को कई प्रेम पत्र लिखे थे, जो उनकी भावनाओं का इजहार करते थे। लेकिन इस रिश्ते में उतार-चढ़ाव तब आए, जब अजय की दिलचस्पी करिश्मा कपूर की ओर बढ़ने लगी।
रवीना टंडन ने अजय पर लगाए आरोप
मीडिया खबरों के मुताबिक रवीना ने अजय के साथ अपने ब्रेकअप के बाद कथित तौर पर कहा था कि वो इस दर्द को सहन नहीं कर सकीं और सुसाइड करने की कोशिश की। हालांकि, अजय ने इस मामले को पूरी तरह से खारिज कर दिया और इसे एक पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। उन्होंने रवीना को ‘बॉर्न लायर’ कहा और यहां तक कि सुझाव दिया कि उन्हें साइकायट्रिस्ट की मदद लेनी चाहिए। अजय का ये बयान उस समय चर्चा का विषय बन गया और मीडिया में इसे लेकर काफी हंगामा हुआ।
अजय ने 1994 में फिल्मफेयर मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘हर कोई जानता है कि वो झूठ बोलने में माहिर है। मैं उसके बेतुके बयानों से परेशान नहीं होता, लेकिन इस बार उसने हद पार कर दी है।’ इस टिप्पणी के बाद रवीना ने भी अपने बयान को दोहराया और कहा कि वो कभी भी सुसाइड करने की कोशिश नहीं की।
अजय की जिंदगी में आईं काजोल
गौरतलब है कि रवीना और अजय का ब्रेकअप उस वक्त कथित तौर पर करिश्मा कपूर की वजह से हुआ था, लेकिन अजय और करिश्मा का रिश्ता कभी जगजाहिर नहीं हुआ। ना ही दोनों ने कभी साथ होने की बात कबूली। साल 1999 में अजय ने काजोल से शादी कर ली। वहीं रवीना की जिंदगी में भी कई बदलाव आए। उन्होंने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की और उनके दो बच्चे हैं। वहीं अजय और काजोल ने भी दो बच्चों न्यसा और युग का स्वागत किया और आज दोनों एक खुशहाल परिवार के साथ जीवन बिता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ऑस्कर की दौड़ में लापता लेडीज ही नहीं ‘बिट्टू की मम्मी’ की फिल्म भी शामिल, कहानी सुन चौंक जाएंगे
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
7 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
8 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
9 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
10 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines