Mukul Dev के निधन की क्या थी असली वजह? Rahul Dev ने भाई के डिप्रेशन रूमर्स पर किया खुलासा

Mukul Dev Death Reason Revealed: एक्टर मुकुल देव के निधन के बाद कई तरह की रूमर्स फैली थीं। अब उनके भाई राहुल देव ने सभी को सच बताया है। राहुल ने रिवील किया है कि क्या उनके भाई डिप्रेशन में थे? या फिर ये सभी अफवाहें झूठी थीं।

Mukul Dev Rahul Dev

एक्टर मुकुल देव के निधन को लेकर उनके भाई राहुल देव ने कई खुलासे किए हैं। (Photo Credit- Instagram)

विज्ञापन

Mukul Dev Death Reason Revealed: एक्टर मुकुल देव का पिछले महीने निधन हुआ था और इस खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। सभी लोग मुकुल देव के निधन से हैरान रह गए थे। महज 54 साल की उम्र में उनके दुनिया से जाने पर सभी लोग मायूस हो गए थे। उस दौरान मुकुल देव के निधन पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। ये भी कहा गया था कि एक्टर काफी समय से डिप्रेशन में थे। हालांकि, अब उनके भाई और एक्टर राहुल देव ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

साढ़े 8 दिनों तक ICU में थे मुकुल देव

राहुल देव ने अपने भाई को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। राहुल देव ने उन रूमर्स को पूरी तरह से खारिज कर दिया है कि उनके भाई का निधन डिप्रेशन के कारण हुआ है। राहुल का कहना है कि उनके भाई मुकुल की मौत का कारण उनकी खराब ईटिंग हैबिट्स थीं। खराब खान-पान की आदतों के कारण ही मुकुल परेशान थे। राहुल देव ने एक इंटरव्यू में रिवील किया है कि मुकुल साढ़े 8 दिनों तक ICU में एडमिट थे और इसका कारण उनकी गलत ईटिंग हैबिट्स को बताया गया था।

विज्ञापन

4-5 दिनों से खाना कर दिया था बंद

इतना ही नहीं आखिरी के 4-5 दिनों में मुकुल देव ने खाना एकदम बंद कर दिया था। राहुल का कहना है कि ये सच है कि मुकुल अकेला महसूस कर रहे थे और उनकी जीने की इच्छा खत्म हो गई थी। उन्होंने कुछ ऑफर्स भी ठुकराए थे। अब जब उनके निधन से जुड़े सभी रीती-रिवाज खत्म हुए हैं, तो वो सच्चाई को प्रोसेस करने की कोशिश कर रहे हैं और वो जानते हैं ये दर्द सिर्फ गहरा होता जाएगा। राहुल देव ने ये भी रिवील किया है कि मुकुल साल 2019 में पिता की देखभाल के लिए दिल्ली शिफ्ट हुए थे। हालांकि, उसी साल पिता का निधन हो गया था।

विज्ञापन

डिप्रेशन में नहीं थे मुकुल देव

इसके बाद मुकुल राइटिंग पर फोकस करने लगे और अकेले रहने लगे। वो अपनी बेटी को भी याद करते थे। हालांकि, राहुल देव ने अब भाई के निधन के बाद कहा है कि जो लोग मुकुल के बारे में बात कर रहे हैं, वो उनके टच में भी नहीं थे। लोग कह रहे हैं कि मुकुल फिट नहीं थे, जबकि वो हाफ मैराथन दौड़ते थे। उन्होंने खुद का ध्यान रखना बंद कर दिया था और इसके कारण उनका वजन बढ़ गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ