हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

मुंबई में हमलों के बीच Raveena Tandon का बड़ा खुलासा, भीड़ ने इस एक्ट्रेस पर भी किया था हमला!

Raveena Tandon Big Revelation on Mob Incident: इसी साल जून में रवीना टंडन पर कुछ महिलाओं द्वारा हमला किया गया था। उनका आरोप था कि एक्ट्रेस के ड्राइवर ने नशे की हालत में गाड़ी चलाई है। अब इस मामले पर महीनों बाद एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
Raveena Tandon big revelation on mob incident

Raveena Tandon Big Revelation on Mob Incident: इन दिनों मुंबई में क्राइम्स का मुद्दा गर्माया हुआ है। फेमस सेलेब्स पर हो रहे एक के बाद एक अटैक के बीच अब एक्ट्रेस रवीना टंडन ने बड़ा खुलासा किया है। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन और उनके ड्राइवर पर मुंबई में इसी साल जून में भीड़ ने हमला किया था। ये घटना तब हुई थी जब रवीना के ड्राइवर पर नशे की हालत में तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया गया था। अब महीनों बाद रवीना ने एक इंटरव्यू में इस मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। रवीना ने बताया है कि मुंबई पुलिस के मुताबिक ये हमला एक प्लान का हिस्सा था। इसके अगले ही दिन एक और एक्ट्रेस के साथ भी ऐसा ही एक मामला हुआ था।

रवीना टंडन ने इंटरव्यू में क्या कहा?

न्यूज एक्स के साथ इंटरव्यू में रवीना टंडन ने मुंबई में बढ़ते हमलों के बारे में बात की है। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि दुर्भाग्य से ये मुंबई में चल रहा है और ये एक सोची समझी साजिश के तहत हो रहा है। डराने की कोशिश की जा रही है। जून में खुद पर हुए अटैक के बारे में बात करते हुए रवीना ने कहा कि जब ये हमला हुआ, तो मेरी दोस्त ऋचा चड्ढा ने मुझे फोन किया और कहा, ‘रवीना, तुम विश्वास नहीं करोगी, मेरे साथ भी यही हुआ!’ रवीना ने कहा कि ऋचा के साथ भी वैसा ही हुआ था जो मेरे साथ हुआ और अफसोस की बात ये है कि वहां कोई CCTV कैमरा नहीं था जो सच दिखा सके। दरअसल मामले को सुलझाने के लिए अभिनेत्री को पैसे देने पड़े। पुलिस ने उन्हें कहा कि इसे सुलझा लो।

पुलिस ने माना सोचा समझा प्लान- रवीना 

रवीना ने इसी इंटरव्यू में बताया कि पुलिस ने अब इस हमले को सोचा समझा प्लान माना है, शायद पैसों के लिए। रवीना ने कहा, ‘शायद जो घटना मेरे साथ हुई, वो डराने और धमकाने के लिए थी। ताकि मैं कह दूं कि मैं इसे सुलझा देती हूं और पैसे दे देती हूं। लेकिन मुझे याद है, वो लोग बहुत ज्यादा आक्रामक था। वो मेरे घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। मेरे बच्चे घर के ऊपर थे और मेरे पति घर पर नहीं थे। मेरे कर्मचारियों को पीटा जा रहा था। मैं और मेरे दो महिला कर्मचारी गेट पर खड़ी हो गईं ताकि कोई घर में न घुस सके। वो बस ड्राइवर को बाहर भेजने का दबाव डाल रहे थे। मैंने कहा, ‘अगर ड्राइवर गलत है, तो पुलिस को आने दो, फिर उसे ले जाएं।’

क्या था पूरा मामला?

दरअसल जून में एक वायरल वीडियो में एक्ट्रेस रवीना और उनके ड्राइवर पर तीन महिलाओं पर हमला करते हुए देखा गया था। जब रवीना अपनी गाड़ी से बाहर निकलीं, तो उन्हें धक्का दिया गया, इतना ही नहीं एक्ट्रेस को मारपीट का भी सामना करना पड़ा। वीडियो में रवीना को कहते हुए सुना जा सकता था, ‘प्लीज मुझे मत मारो।’ एक व्यक्ति का कहना था कि रवीना के ड्राइवर ने उसकी मां को मारा और जब पूछा गया तो उसने रवीना पर हमला करना शुरू कर दिया। ये घटना बांद्रा के कार्टर रोड पर हुई। वर्क फ्रंट की बात करें तो रवीना अब जल्द ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Baba Siddiqui के Funeral से गुस्से में बाहर आए Manish Paul, अंदर जाने को लेकर हुआ विवाद?

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें