Raveena Tandon Birthday: ‘चुरा के दिल मेरा गोरिया चली’… से ‘लेकर तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ तक के गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। इन गानों को गुनगुनाते हुए जेहन में एक प्यारा सा चेहरा आ जाता है जो है रवीना टंडन (Raveena Tandon)। जी हां अपनी अदाओं और जलवों से 90 के दशक में थिएटर पर कोहराम मचाने वाली एक्ट्रेस में एक नाम रवीना का है। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। एक्ट्रेस का नाम अपने जमाने में कई दिग्गज कलाकारों के साथ जुड़ा है। आज रवीना का बर्थडे है तो इस खास मौके पर हम उनके बारे में कुछ सुनी-अनसुनी कहानी जान लेते हैं।
एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई
रवीना टंडन 90 के दशक की सुपर हिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो जितनी अच्छी एक्टर हैं उससे ज्यादा खूबसूरत हैं। जी हां, उन्होंने अपने समय में एक से बढ़कर एक हिट फिल्म हिंदी सिनेमा को दी है। रवीना का जन्म 26 अक्टूबर 1971 को हुआ था। बचपन से ही एक्टिंग का शौक था तो एक्ट्रेस बनने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। मस्त-मस्त गर्ल के नाम से फेमस एक्ट्रेस ने साल 1992 में आई फिल्म “पत्थर के फूल ” से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म सुपरहिट रही और वो रातों रात बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर छा गईं।
टूटा दिल तो दी जान देने की कोशिश
रवीना टंडन ने हिट फिल्में भी दी है। उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही हैं। जी हां, एक्ट्रेस का दिल अक्षय कुमार पर आ गया था। दोनों के डेटिंग रुमर्स की खबरें गॉसिप के गलियारों में फैली हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रवीना और अक्षय न सीक्रेट सगाई भी कर ली थी। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि उनकी सगाई टूट गई। हालांकि दोनों में से किसी ने इस बात पर हामी नहीं भरी है, मगर वो कहते हैं न कि जहां धुआं होता है वहां आग जरूर होती है। इसके बाद उनका नाम अजय देवगन के साथ जुड़ा और ये रिश्ता भी टूट गया और इस बार अपना दिल टूटने का दर्द वो सहन नहीं कर पाई और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने जान देने की कोशिश भी की।
यह भी पढ़ें:‘मेरी आंखों से खून निकल गया’, Laughter Chefs में Sudesh Lehri के साथ जोड़ी बनने पर क्यों बोलीं Nia Sharma?
सहेली के पति पर आया दिल
दो बार दिल टूटने के बाद रवीना का दिल अपनी बेस्ट फ्रेंड नताशा सिप्पी के पति अनिल थडानी पर आ गया। कहा जाता है कि नताशा और अनिल के रिश्ते में दरार आ चुकी थी। इसी दौरान अनिल और रवीना के बीच नजदीकियां आ गई। जब अनिल का तलाक हो गया तो रवीना ने उनसे शादी कर ली। अब वो एक बेटी के पेरेंट्स भी हैं।
शादी से पहले ही बन गई थीं मां
क्या आप जानते हैं कि रवीना टंडन शादी से पहले ही दो बेटियों की मां बन गई थी। दरअसल उन्होंने 2 बेटियों को गोद लिया था। हालांकि कुछ लोगों ने इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया। अब रवीना के घर उनकी बेटियों के बच्चे भी आ गए हैं। हमारा मतलब है कि वो अब नानी बन गई हैं। लेकिन उन्हें देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा भी नहीं लगा सकता। एक्ट्रेस आज अपना 50वां बर्थडे मनाने जा रही हैं।
नशे में गाड़ी चलाने का लगा आरोप
हाल ही में रवीना टंडन पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगा था। लेकिन बाद में साबित हो गया था कि ये सारी खबरें झूठी हैं। वो फैमिली पैसा एंठने के लिए उन पर ये आरोप लगा रही थी। ये खबर सोशल मीडिया पर भी काफी चली थी। अब एक्ट्रेस ने बड़े पर्दे से थोड़ी दूरी बना ली हो लेकिन वो ओटीटी पर दस्तक दे चुकी हैं। आपने कर्मा कॉलिंग तो देखी ही होगी।
यह भी पढ़ें: ‘बेडरूम में कैमरा लगाकर गंदा वीडियो रिकॉर्ड करते हैं Khesari Lal Yadav’, भोजपुरी एक्ट्रेस का सनसनीखेज दावा
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines