'बेडरूम में कैमरा लगाकर गंदा वीडियो रिकॉर्ड करते हैं Khesari Lal Yadav', भोजपुरी एक्ट्रेस का सनसनीखेज दावा

Kajal Raghwani Allegations on Khesari Lal Yadav: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने एक बार फिर खेसारी लाल यादव पर जमकर हमला बोला है। इस बार एक्ट्रेस ने दावा किया है कि खेसारी कमरे में कैमरा लगाकर गंदे वीडियो रिकॉर्ड करते हैं।

काजल राघवानी ने खेसारी पर लगाए नए आरोप

काजल राघवानी ने खेसारी पर लगाए नए आरोप

Kajal Raghwani Allegations on Khesari Lal Yadav: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी पिछले काफी समय से अपने आरोपों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर एक के बाद एक कई गंभीर आरोप लगाकर लाइमलाइट ले ली है। अब हाल ही में एक और इंटरव्यू में काजल खेसारी पर बरस पड़ी हैं। काजल का कहना है कि खेसारी उन्हें लगातार ट्रोल करवा रहे हैं। उनका कहना है कि खेसारी ने उन्हें लगातार धमकियां दी हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने तो यहां तक दावा किया है कि खेसारी लड़कियों के वीडियोज खुद ही रिकॉर्ड करते हैं। क्या कुछ कहा है काजल ने, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

खेसारी ने गंदे वीडियो किए रिकॉर्ड- काजल

‘बिहार तक’ के साथ इंटरव्यू में काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। काजल ने इंटरव्यू में एक के बाद एक कई चौंकाने वाले दावे किए हैं। उनका कहना है कि ‘खेसारी जी हर जगह मुझे ट्रोल करवा रहे हैं। मैंने उन्हीं की सच्चाई सामने रखी है। काजल राघवानी ने कहा कि मुझे एक्टर ने बहुत डराया है। मुझे कहा गया कि खेसारी से पंगा लेना भारी पडे़गा।’ इसके अलावा काजल ने खेसारी को लेकर इस इंटरव्यू में ये भी दावा किया कि एक्टर कमरे में कैमरा लगाकर गंदे वीडियो रिकॉर्ड करते हैं और लड़कियों को ब्लैकमेल करते हैं। एक्ट्रेस के इन दावों को लेकर न्यूज 24 किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

‘शादी का वादा कर मुकर गए खेसारी’

काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के रिश्ते के बारे में तो सब जानते हैं, दोनों एक वक्त पर प्यार में थे लेकिन अब प्यार की जगह जंग ने ले ली है। काजल ने खेसारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि खेसारी ने उनसे कहा था कि उनकी पत्नी के साथ सब कुछ ठीक नहीं है और वो केवल पैसे के लिए उनके करीब है। काजल ने दावा किया कि खेसारी का आरोप है कि उनकी पत्नी उन्हें कुत्तों की तरह ट्रीट करती है और वो अपने इमोशन्स का इस्तेमाल करके लड़कियों को अपनी तरफ खींचते हैं।

विज्ञापन

काजल ने आगे कहा कि खेसारी ने उन्हें बताया था कि वो अपनी पत्नी से अलग होकर उनके साथ शादी कर लेंगे। दोनों दो साल तक एक-दूसरे के साथ रहे, लेकिन जब काजल ने शादी के लिए खेसारी पर दबाव डाला, तो वो मुकर गए। इतना ही नहीं काजल ने तो एक चैनल से बात करते हुए खुद पर जान जाने का खतरा भी बताया था। अब काजल के ये दावे कितने सच हैं ये तो वो खुद ही जानती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ