Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी चर्चाओं में बनी हुई है. उदयपुर में कपल के करीबी दोस्त और परिवार के लोग शादी के वेन्यू पर रंग जमा रहे हैं. वहीं बीते दिन कपल की हल्दी सेरेमनी और संगीत सेरेमनी हुई. कपल ने अपनी हल्दी सेरेमनी से कुछ फोटोज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कीं. सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी की ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. इसके साथ ही बीती रात संगीत नाइट्स से भी कुछ वीडियोज सामने आए हैं. वहीं अब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के मुहूर्त का समय भी रिवील हो गया है. चलिए जानते हैं कपल किस टाइम शादी करने जा रहे हैं?
आज एक दूजे के होंगे विजय-रश्मिका
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें काफी टाइम से सुर्खियों में हैं. वहीं इस बात पर मुहर तब लगी जब कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर खुद शादी की खबरों को कंफर्म किया. वहीं इसके बाद से कपल की शादी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हो गईं. आज यानी 26 फरवरी को रश्मिका और विजय फाइनली एक दूजे के होने वाले हैं और अपनी लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं.
कब लेंगे 7 फेरे?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज यानी 26 फरवरी को सुबह 8 बजे फेरे लेने वाले हैं. कपल की शादी का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजे ही है. इसी शुभ समय पर विजय और रश्मिका 7 फेरे लेंगे और हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे. हालांकि अभी तक कपल की टीम ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. शादी के बाद विजय और रश्मिका अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुद ही जानकारी दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna या Vijay Deverakonda… किसके ज्यादा फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम पर एक्टर किसे करते हैं फॉलो?
कब की थी सगाई?
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अक्टूबर 2025 में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी. इस बात की खबर कपल ने अपने फैंस के साथ भी शेयर नहीं की थी. वहीं इसी दौरान रश्मिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने हाथ में सगाई की अंगूठी पहनी हुई थी. वहीं अक्टूबर में सगाई करने के बाद अब 26 फरवरी को रश्मिका और विजय एक दूजे के होने वाले हैं.
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
18 mins agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
36 mins agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
18 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
20 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
21 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
23 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
23 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines