Entertainment News: थलापति विजय की पत्नी संगीता ने खटखटाया अदालत का दरवाजा, दायर की तलाक की याचिका

Entertainment News: मनोरंजन की दुनिया की ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की ताजा खबरें सबसे पहले मिलेंगी.

Entertainment News in Hindi LIVE

जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Entertainment News : साउथ सुपरस्टार Thalapathy Vijay की शादीशुदा जीवन में नया भूचाल आ गया है. पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी है. एक्टर के ऊपर अवैध संबंध बनाने के आरोप लगाए गए हैं.

विज्ञापन

रश्मिका-विजय की Wedding Photos देखकर इमोशनल हुईं कृति सेनन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. वहीं उनकी फोटोज पर कई सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं. कृति सेनन ने कपल की फोटोज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और एक खास नोट लिखा. एक्ट्रेस कपल की फोटो देख इमोशनल हो गईं. कृति ने लिखा, ‘राशू! मैं तुम्हारे लिए बहुत-बहुत खुश हूं मेरी जान… तुम्हारी वो नम आंखों वाली मुस्कान देखकर मैं भावुक हो गई. तुम मेरी जिंदगी में मिले सबसे नेक दिल लोगों में से एक हो और तुम सारी खुशियां और उससे भी ज्यादा पाने की हकदार हो मेरी दोस्त. तुम दोनों को ढेर सारा प्यार भेज रही हूं.’

विज्ञापन

प्रकाश झा का बर्थडे

वहीं बॉलीवुड के डायरेक्टर प्रकाश झा आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं. प्रकाश झा बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं. वहीं उनकी ‘गंगाजल’ और ‘अपहरण’ जैसी फिल्मों को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. प्रकाश झा ने अपनी फिल्मों में देश में चल रही सच्ची घटनाओं को दिखाया है. ऑडियंस भी उनकी फिल्मों के दीवाने हैं.

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 61.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ये आंकड़ा 96 करोड़ पहुंच गया है. ‘अस्सी’ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई है. फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 54 लाख की कमाई की. भारत में अब तक ये आंकड़ा 6.89 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 7.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…

LIVE UPDATES

Entertainment News LIVE: प्रभास की ‘Spirit’ का हाई वोल्टेज पोस्टर हुआ रिलीज, विवेक ओबेरॉय-ऐश्वर्या एक साथ आए नजर

साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'Spirit' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है. अब इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय का दमदार लुक भी जारी कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. विवेक के साथ ऐश्वर्या देसाई भी अहम रोल में नजर आ रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: डर और सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है ये तेलुगू फिल्म

आप भी वीकेंड पर देखने के लिए एक बेहतरीन मूवी तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. हम आपको आज एक ऐसी साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद दिमाग हिल जाएगा. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Euphoria Event ने मुंबई में मचाई धूम, Farah Khan बोलीं- हर शहर में बढ़ रहा क्रेज

मुंबई में यूफोरिया ने धूम मचा दी है. इस इवेंट में बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान और कई अन्य हस्तियों ने सराहना की है. इसके साथ उन्होंने कहा 'हेक्सा इमर्सिव' अनुभव हर शहर में और भी मजबूत होता जा रहा है. देखें वीडियो

https://www.instagram.com/reel/DVRLIRZil16/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: King Khan की एंट्री और बेकाबू हुई भीड़, इवेंट में छाया Shah Rukh Khan का जलवा

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज एक इवेंट में शामिल हुए हैं, जहां उन्हें देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग नजर आए हैं. किंग खान के साथ उनकी मैनेजर भी नजर आई है. इस इवेंट में किंग खान ने स्टेज पर संबोधित भी किया है.

https://www.instagram.com/reel/DVRHOVdEyMj/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: Vijay-Rashmika की वेडिंग पोस्ट ने तोड़ा ये रिकॉर्ड

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं. उनकी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. हर कोई उनकी तस्वीर देखने के लिए सर्च कर रहा है. इतना ही नहीं साउथ के इस कपल की शादी की फोटोज ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सलमान खान की भांजी को मिला बॉलीवुड में ब्रेक

बॉलीवुड सुपरस्टार भाईजान यानी सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री फिल्मी दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. उन्हें विकास बहल की फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया गया है. चलिए जानते हैं की इस मूवी में अलीजेह के अपोजिट कौन एक्टर नजर आने वाले हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सनी देओल की फिल्म गबरू का टीजर कब होगा रिलीज?

सनी देओल स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की गई थी, जो लोगों को खूब पाई थी. साल 2026 की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है. इस फिल्म में सनी पाजी के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी नजर आए थे. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Yash की ‘Toxic’ का नया पोस्टर रिलीज, ‘Tabaahi’ लिखकर मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट

साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, इसी बीच मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें सफेद रंग से 'Tabaahi' लिखा हुआ है. इतना ही नहीं  पोस्टर में फर्स्ट सिग्नल 2nd MARCH भी लिखा हुआ है. पोस्टर से साफ जाहिर हो रहा है कि मेकर्स 2 मार्च को कुछ बड़ा खुलासा करने वाले हैं. 

https://www.instagram.com/p/DVQ6JeoEuCz/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: OTT पर ट्रेंड कर रही है Vijay-Rashmika की ये फिल्म, IMDb ने दी 7.7 की शानदार रेटिंग

विजय-रश्मिका ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी कर ली है. शादी के बाद पहली बार पैप्स ने कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है. कपल की शादी के बीच उनकी एक फिल्म को लोग खूब सर्च कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Entertainment News LIVE: रश्मिका और विजय ने अपनी शादी में कितने करोड़ का सोना पहना?

रश्मिका और विजय देवरकोंडा अब पति-पत्नी बन चुके हैं. उन्होंने कल यानी 26 फरवरी, 2026 की शाम को तेलुगू परंपरा से हुई शादी की तस्वीरें साझा की, जिसमें दोनों ने डायमंड और कुंदन की ज्वेलरी पहनने की बजाय गोल्ड का पुराना ट्रेंड वापिस लाया. आइए जानते हैं कि दोनों की ज्वेलरी की कुल कितनी कीमत है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 7.1 IMDb रेटिंग वाली ये एक्शन ड्रामा फिल्म OTT पर कर रही है ट्रेंड

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्मों के साथ-साथ पुरानी सुपरहिट फिल्में भी रिलीज की जा रही है. दिलचस्प बात यह है कि ये फिल्में कई सालों बाद ओटीटी पर रिलीज हो रही है और नई फिल्मों को पीछे छोड़ रही हैं. इतना ही नहीं ये फिल्में टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल भी हो रही है. पढ़े पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: 7.1 IMDb रेटिंग वाली ये एक्शन ड्रामा फिल्म OTT पर कर रही है ट्रेंड

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई फिल्मों के साथ-साथ पुरानी सुपरहिट फिल्में भी रिलीज की जा रही है. दिलचस्प बात यह है कि ये फिल्में कई सालों बाद ओटीटी पर रिलीज हो रही है और नई फिल्मों को पीछे छोड़ रही हैं. इतना ही नहीं ये फिल्में टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल भी हो रही है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Bugatti Veyron जैसी महंगी कार के मालिक हैं ये बॉलीवुड सुपरस्टार

बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स के पास महंगी से महंगी गाड़ियां हैं. लेकिन इनमें से ये सितारा Bugatti Veyron जैसी दुनिया की सबसे महंगी गाड़ी भी अपनी गैरेज में खड़ी रखता हैं. इसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: क्या Thalapathy Vijay का होने वाला हो सकता है तलाक?

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार Thalapathy Vijay की जिंदगी में मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले फिल्म को लेकर बवाल मचा रहा और अब पत्नी संगीता ने 25 साल पुराना शादी का रिश्ता तोड़ने के लिए अदालत में तलाक की याचिका दायर की है. दरअसल, उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने एक्टर विजय पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Thalapathy Vijay की पत्नी ने दायर की तलाक की याचिका

साउथ सुपरस्टार Thalapathy Vijay की शादीशुदा जीवन में नया भूचाल आ गया है. पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी है. एक्टर के ऊपर अवैध संबंध बनाने के आरोप लगाए गए हैं.

Entertainment News LIVE: Netflix की वो सीरीज, जिसमें दिखा सुर्ख लाल पानी और चीरता हुआ समंदर

रमजान का पाक महीना चल रहा है. ऐसे में Netflix पर एक खास डॉक्यूड्रामा सीरीज, पैगंबर मूसा की जिंदगी की सच्ची और रोचक कहानी बताती है. इस सीरीज किसी को देखनी चाहिए. नेटफ्लिक्स पर आपको यह सीरीज अच्छी हिंदी डबिंग के साथ मिलेगी. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Parineeti Chopra ने अपने बेटे Neer का रूम टूर करवाया

Parineeti Chopra अक्सर अपने बेटे नीर से जुड़ी कुछ कुछ तस्वीरें साझा करती रहती हैं. कभी उसके खिलौने, तो कभी उसके कपड़े. इस बार एक्ट्रेस ने अपने बेटे का खूबसूरत कमरा शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/DVQEDtsE4-o/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE:Sony LIV पर धूम मचा रही 28 एपिसोड वाली ये क्राइम-थ्रिलर सीरीज

कुछ सीरीज इतनी खतरनाक होती हैं, जिनको देखने के बाद आप हमेशा के लिए उनके फैन हो जाएंगे. ऐसी ही एक सीरीज, जिसमें कोई बड़ा चेहरा नहीं है और ना ही कोई बड़ा सेट या ताम-झाम है. फिर भी इस सीरीज की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया. आप भी इस सीरीज को Binge Watch कर सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: शादी के बाद पहली बार साथ दिखे Vijay-Rashmika

साउथ सिनेमा के सबसे पॉपुलर कपल में से एक अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए है. आज दोनों को पहली बार साथ में स्पॉट किया गया है. पढ़ें पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Jannat Jubair ने शेयर की इफ्तार पार्टी की तस्वीरें

Ramadan के पाक महीने में अली गोनी और जैस्मीन भसीन ने इफ्तार पार्टी होस्ट की थी. इसमें जन्नत जुबैर से लेकर भारती सिंह सभी पहुंचे. जन्नत ने इंस्टाग्राम पर इफ्तार पार्टी की कुछ इनसाइट फोटोज शेयर की हैं.

https://www.instagram.com/p/DVQWbbxDBxt/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: करण जौहर की फिल्म Accused हुई Netflix पर रिलीज

करण जौहर की नई फिल्म Accused अब Netflix पर स्ट्रीम कर रही है. फिल्ममेकर करन ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है. बता दें कि Dharma Production की इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा मुख्य भूमिका में नजर आ रहीं हैं. यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जो लोगों को काफी पसंद आ सकती है.

https://www.instagram.com/p/DVQPi3iES5x/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: Amitabh Bachchan का वो Bold सीन, जिसके बाद पूरी रात फूट-फूटकर रोईं थी Smita Patil

अमिताभ बच्चन के कई ऐसे बोल्ड सीन्स किए हैं, जो आज भी चर्चा में बने रहते हैं. ऐसा ही एक सीन स्मिता पाटिल के साथ किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस रात भर फूट फूटकर रोई थी. आइए जानते हैं कि ऐसा क्या हो गया है, जिससे स्मिता इतनी परेशान हो गई थीं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Taapsee Pannu ने फिल्म Assi के लिए की गुजारिश

तापसी पन्नू ने अपनी नई फिल्म Assi के लिए जनता से गुजारिश की है. उन्होंने कहा कि 'Thappad और Assi जैसी फिल्में असहज जरूर महसूस करा सकती है, मगर हर कोई इनकी कहानियों से रिलेट कर पाता है.' उन्होंने लोगों से गुजारिश की कि 'इस वीकेंड थोड़ा समय निकालकर फिल्म Assi जरूर देखें और अच्छा-बुरा जैसा भी एक्सपीरियंस हो, उसे जरूर लिखें.'

https://www.instagram.com/reel/DVPzM5ZCOGU/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: अनिल कपूर की फिल्म Subedaar का फुल म्यूजिक एल्बम रिलीज

अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ (Subedaar) का फुल म्यूजिक एल्बम आज, 27 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है. T Series ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है. बता दें कि यह फिल्म 5 मार्च, 2026 को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी.

https://www.instagram.com/p/DVP_bIbkbWr/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: कौन है Tripti Dimri का ब्वॉयफ्रेंड?

Tripti Dimri ने हाल ही में अपने बर्थडे पार्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट भी दिखाई दे रहे हैं. उन्हें देखकर कई लोगों के मन में सवाल हैं कि यह शख्स बॉलीवुड का नहीं है, तो तृप्ति का ब्वॉयफ्रेंड कैसे बना और क्या करता है? पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: आखिर क्यों दक्षिण भारतीय शादियों में सिर पर बांधा जाता है 'तलयतोट्टम'?

रश्मिका और विजय अब पति-पत्नी बन चुके हैं. उन्होंने कल शाम को अपनी शादी से जुड़ी बेहद खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं. उन तस्वीरों में दोनों ने सिर पर सोने की पट्टी बांध रखी थी. क्या आप जानते हैं कि वो सोने पट्टी दक्षिण भारतीय शादियों में क्यों बांधी जाती है? पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सोनम कपूर ने अपनी सास प्रिया आहूजा के लिए लिखा स्पेशल नोट

सोनम कपूर ने अपनी सास प्रिया आहूजा के लिए स्पेशल नोट लिखा है. एक्ट्रेस ने सास को जन्मदिन की बधाई देते हुए खास कैप्शन लिखा. सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की पोस्ट काफी वायरल हो रही है. एक्ट्रेस ने अपनी सास के साथ कई फोटोज शेयर कीं.

https://www.instagram.com/p/DVP4Mqcimn9/?img_index=1

Entertainment News LIVE: भारती सिंह ने अपने दूसरे बेटे काजू के चेहरे की दिखाई झलक

कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में यूट्यूब चैनल पर लेटेस्ट व्लॉग शेयर किया है. इस व्लॉग में एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बेटे काजू के चेहरे की झलक दिखाई. एक्ट्रेस ने कहा कि उनका दूसरा बेटा उनके पहले बेटे गोला जैसा ही लगता है.

Entertainment News LIVE: मायका और ससुराल, दोनों जगहों का नाम रोशन करती हैं इस मूलांक की लड़कियां

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक की लड़कियां मायके और ससुराल दोनों जगहों पर अपने कुल का नाम रौशन करती हैं. करियर और जीवन दोनों जगह इन्हें खूब सफलता मिलती है. यही मूलांक टॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का भी है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: आदिवी शेष ने भद्रकाली मंदिर में टेका माथा

आदिवी शेष ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'डकैत' के पहले गाने के रिलीज से पहले भद्रकाली मंदिर में माथा टेका है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर दर्शन की वीडियो शेयर की है. सोशल मीडिया पर आदिवी शेष का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/reel/DVOkkEGknNt/

Entertainment News LIVE: जैस्मीन भसीन ने अली गोनी के बर्थडे की फोटोज की शेयर

जैस्मीन भसीन ने अली गोनी के बर्थडे पर फोटोज शेयर की हैं. इनमें उन्होंने इफ्तार पार्टी की भी झलक दिखाई है. सोशल मीडिया पर जैस्मीन भसीन की ये पोस्ट काफी वयारल हो रही है. फैंस भी उनके इस पोस्ट पर प्यार लुटा रहे हैं.

Entertainment News LIVE: रश्मिका और विजय के लिए कल्याणी प्रियदर्शन ने किया स्पेशल पोस्ट

कल्याणी प्रियदर्शन ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर कर उन्हें शादी की बधाई दी. साथ ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कपल के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा. पढ़िए पूरी खबर

Entertainment News LIVE: 'अस्सी' और 'दो दीवाने सहर में' ने कितनी की कमाई?

'अस्सी' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई है. फिल्म ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 54 लाख की कमाई की. भारत में अब तक ये आंकड़ा 6.89 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 7.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 'दो दीवाने सहर में' ने बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन 45 लाख की कमाई की. वहीं भारत में अब तक मृणाल ठाकुर की फिल्म ने 6.17 करोड़ की कमाई कर ली है.

Entertainment News LIVE: तृप्ति डिमरी ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग शेयर किया पोस्ट

तृप्ति डिमरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ पोज भी दिया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये फोटोज काफी वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/DVOcX5AjJPM/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f4d33797-e537-41d8-8c96-02c0609a47fa

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना को विजय देवरकोंडा के भाई ने दिया खास नाम

रश्मिका मंदाना के लिए विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा ने खास पोस्ट शेयर की है. आनंद ने अपनी भाभी का वेलकम परिवार में खास अंदाज से किया है. साथ ही आनंद ने रश्मिका को 'वादिना' कहकर संबोधित किया. पढ़िए पूरी खबर

https://www.instagram.com/p/DVOTe31gYNI/?utm_source=ig_embed&ig_rid=fd99c5d1-76ab-4177-aae5-ba5f6eb99a7f

Entertainment News LIVE: प्रकाश झा का बर्थडे आज

बॉलीवुड के डायरेक्टर प्रकाश झा आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं. प्रकाश झा बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं. वहीं उनकी 'गंगाजल' और 'अपहरण' जैसी फिल्मों को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है. प्रकाश झा ने अपनी फिल्मों में देश में चल रही सच्ची घटनाओं को दिखाया है. ऑडियंस भी उनकी फिल्मों के दीवाने हैं.

Entertainment News LIVE: 'ओ रोमियो' ने कितनी की कमाई?

शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 61.55 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में ये आंकड़ा 96 करोड़ पहुंच गया है.

https://www.instagram.com/p/DU2Oc2ZiINH/?hl=en

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की वेडिंग फोटोज देख इमोशनल हुईं कृति सेनन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. वहीं उनकी फोटोज पर कई सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं. कृति सेनन ने कपल की फोटोज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और एक खास नोट लिखा. एक्ट्रेस कपल की फोटो देख इमोशनल हो गईं.

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली है, जिसका फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. कपल की शादी की तस्वीरें खूब शेयर हो रही है. रश्मिका ने गहरे रंग की शादी, तो विजय ने हाथीदांत रंग की रेशमी धोती पहनी है. दरअसल, कपल की शादी में सांस्कृतिक साफ दिखाई दे रही है.

पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: ‘अब मिलिए मेरे पति से…’ रश्मिका मंदाना ने शेयर की शादी की तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की आज यानी 26 फरवरी को उदयपुर के होटल आईटीसी होटल्स के मेमेन्टोस में पूरी हुई है. शादी की फोटो को शेयर करते हुए रश्मिका ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, दरअसल उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, अब मिलिए आप सभी से “मेरे पति” से!

Entertainment News LIVE: विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीरें हुईं वायरल

आज यानी 26 फरवरी को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी कर ली है, जिसका फोटो कपल ने अपने-अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. दरअसल, दोनों की शादी का फोटो देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे थे. आप भी विजय और रश्मिका की शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे थे, तो अब आपको इंतजार खत्म हो गया है. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की शादी की पहली फोटो आई सामने

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का फर्स्ट फोटो सामने आया है. इस फोटो में देखा जा रहा है कि रश्मिका ने विजय को किस कर रही है. शादी का यह फोटो रश्मिका ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. फोटो शेयर करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में लिखा, अब मिलिए आप सभी से “मेरे पति” से!

https://www.instagram.com/p/DVOOZXek3sl/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना की सास ने गिफ्ट किया शादी का जोड़ा

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मिका की शादी में उनकी सास ने उनको शादी का जोड़ा गिफ्ट किया है. बता दें कि रश्मिका और विजय की कोडावा परंपरा से शादी हो रही है. जल्द ही कपल अपनी प्यारी फोटोज शेयर करेंगे.

Entertainment News LIVE: Vijay Devarkonda के भाई ने की शादी की फोटोज शेयर

विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा ने विजय और रश्मिका की शादी के अंदर की फोटोज शेयर की हैं. सभी बेहद खुश लग रहे हैं.

Entertainment News LIVE: 660000000 की मालकिन हैं Vijay Devarakonda की बीवी

आज साउथ सुपरस्टारा Vijay Devarakonda की शादी है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी बीवी कितने करोड़ की मालकिन हैं? वे नेशनल क्रश कहलाती हैं. आज जानेंगे कि टॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों जगह झंडा गाढ़ने वाली इस एक्ट्रेस की सालाना कितनी कमाई होती है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: जल्द शुरू होने वाली है कोडावा परंपरा वाली शादी

रश्मिका और विजय ने सुबह तेलुगू परंपरा के अनुसार शादी रचाई. अब शाम 4 बजे से कर्नाटक के कोडावा परंपरा वाली शादी की तैयारियां शुरू हो गई है. जल्द ही इन दोनों परंपराओं से शादी रचाकर विजय और रश्मिका सात जन्मों के लिए पति पत्नी बन जाएंगे.

Entertainment News LIVE: रश्मिका-विजय की शादी के तुरंत बाद Wikipedia ने भी किए बदलाव

रश्मिका और विजय की शादी होते ही Wikipedia ने भी अपनी जानकारी में बदलाव कर लिए हैं. अब दोनों की प्रोफाइल पर स्पाउस की जगह पर एक दूसरे का नाम आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/DVNzcw-AU_c/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: रश्मिका मंदाना ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाती हैं ये 'देसी फंडा'

रश्मिका मंदाना सिर्फ टॉलीवुड में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काफी फेमस हैं. उनकी खूबसूरती और हेल्दी स्किन का हर कोई दीवाना है. बता दें ऐसी स्किन पाने के लिए रश्मिका महंगे फेशियल या प्रोडक्ट्स की जगह साधारण देसी फंडे इस्तेमाल करती हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: Vijay-Rashmika हुए इमोशनल

उदयपुर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी हो रही है. कुछ सोर्स के मुताबिक, शादी की रस्मों के दौरान दोनों एक्टर्स इमोशनल हो गए थे.

Entertainment News LIVE: Indira Krishnan ने रश्मिका-विजय को दी शादी की बधाई

इंदिरा कृष्णनन ने रश्मिका और विजय को शादी की ढे़र सारी बधाई दी हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, जिसमें रश्मिका पारंपरिक कपड़ों में इंदिरा के साथ नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DVNnGcADZRX/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: शादी की खुशी में Papprazi को बांटी गई मिठाईयां, देखें वीडियो

रश्मिका-विजय अब पति-पत्नी बन चुके हैं. सुबह उन्होंने तेलुगू रीति-रिवाजों के हिसाब से शादी की है. अब शाम को 4 बजे कोडावा रीति-रिवाज से शादी होने वाली है. इसी बीच Paps को शादी की खुशी में मिठाईयां बांटी जा रही हैं.

https://www.instagram.com/reel/DVNipcqDJHe/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: Geetha Govindam के मेकर्स ने स्पेशल तरीके से दी रश्मिका-विजय को बधाई

विजय-रश्मिका ने उदयपुर में शादी की. इस खुशी के मौके पर Geetha Govindam के मेकर्स ने स्पेशल वीडियो के जरिए उन्हें खास तरीके से बधाई दी है. मेकर्स ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- 'हमारे Geetha Govindam.' दरअसल, विजय देवरकोंडा और रश्मिका की फिल्म Geetha Govindam साथ में पहली मूवी थी, जिसमें इनकी प्यारी लव स्टोरी दिखाई गई थी और लास्ट में शादी भी हुई थी. बता दें कि ऐसा कहा जाता है कि इसी फिल्म से विजय और रश्मिका के रिश्ते की शुरुआत हुई थी, जो कि अब शादी के रूप में बदल चुकी है.

Entertainment News LIVE: रश्मिका-विजय की शादी के लिए DJ Ganesh पहुंचे उदयपुर

उदयपुर में रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी हो रही है. इसी बीच एयरपोर्ट पर DJ Ganesh को स्पॉट किया गया है. गणेश उदयपुर पहुंच चुके हैं. जल्द ही शादी समारोह में धमाल मचाएंगे.

https://www.instagram.com/reel/DVNaYEPiAsD/?utm_source=ig_web_copy_link

Entertainment News LIVE: Rashmika Mandanna का Wedding Outfit हुआ रिवील

सभी लोग Rashmika Mandanna का Wedding Outfit देखना चाहते हैं. लेकिन अभी उसकी कोई ऑफीशियल फोटोज सामने नहीं आई हैं, लेकिन Hauterrfly की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने सुंदर सी सिल्क साड़ी पहनी है. सुबह उनकी तेलुगू परंपरा से शादी संपन्न हुई है, इसीलिए अंदाजा लगाया जा रहा है, कि उनका लुक कुछ तेलुगू ब्राइड जैसा ही होगा.

Entertainment News LIVE: रश्मिका-विजय की शादी वाली 'नकली' तस्वीरें हुईं वायरल

जहां उदयपुर में रश्मिका और विजय की शादी की रस्में चल रही हैं, वहीं इंटनेट पर कपल की शादी से जुड़ी Fake AI तस्वीरें वायरल हो रही हैं. बता दें कि रश्मिका और विजय दोनों में से अभी तक किसी ने भी अपनी शादी से जुड़ी कोई फोटो नहीं शेयर की है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: सुबह 'तेलुगु' रीति-रिवाजों से बंधे विजय-रश्मिका, तो शाम 4 बजे किस परंपरा में ढलेगा शादी का रंग?

रश्मिका और विजय की शादी तेलुगू रीति-रिवाजों से संपन्न हो चुकी है. लेकिन अभी रश्मिका के रिवाजों के अनुसार से शादी होना बाकी है, जो कि शाम 4 बजे होने वाली है. आइए जानते हैं कि रश्मिका किस परंपरा के हिसाब से शादी करने वाली हैं. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: बधाई हो! रश्मिका और विजय बने पति-पत्नी, तेलुगू रीति-रिवाज से शादी संपन्न

रश्मिका और विजय देवरकोंडा अब पति-पत्नी बन चुके हैं. तेलुगू रिती-रिवाज से शादी संपन्न हो चुकी है. बता दें कि अब कुछ समय बाद रश्मिका के कल्चर के हिसाब से शादी होने वाली है.

Entertainment News LIVE: जैकपॉट से कम नहीं विजय का मूलांक, रश्मिका के लिए है लकी चार्म

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के लड़के लड़कियों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं हैं. ऐसा ही एक मूलांक है, जिससे शादी करने से लड़कियां हमेशा खुश रहती हैं. उनके जीवन में जोश और रोमांस का अंबार आ जाता है. पढ़िए पूरी खबर...

Entertainment News LIVE: विजय-रश्मिका ने Paparazzi को दी स्पेशल ट्रीट

विजय और रश्मिका की शादी हो रही है. इसी बीच मीडिया और Paparazzi दोनों ही वैन्यू के बाहर खड़े हैं. उन्हें भीतर जाने की अनुमति नही है. India Today की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने पैपराज्जी के लिए नाश्ते और खाने का पूरा इंतजाम करवाया है.

Entertainment News LIVE: फूलों से सजा रश्मिका-विजय की शादी का पूरा वैन्यू

रश्मिका और विजय की शादी की रस्में चालू हैं. इसी बीच पैपराज्जी से खबरें मिल रही हैं कि पूरा वैन्यू खूबसूरत फूलों से सजा हुआ है. कहीं लाल गुलाब तो कहीं गेधें के फूल समारोह की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं.

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding LIVE: रश्मिका-विजय की शादी की रस्में हुईं शुरू

बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के अनुसार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. दोनों की फैमिली ने नारियल, पान के पत्ते, फल, मिठाई और हल्दी-कुमकुम भेंट करके परंपरा का पालन किया.

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding LIVE: रश्मिका और विजय की संगीत सेरेमनी की फोटोज रिवील

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की संगीत सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में रश्मिका और विजय एक-दूजे का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं.

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding LIVE: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की हुई शादी?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं. दरअसल दोनों की शादी का मुहूर्त आज सुबह 8 बजे का था. इसके मुताबिक खबरें हैं कि दोनों की शादी हो चुकी है. पढ़िए पूरी खबर

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding LIVE: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की फोटोज वायरल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी चर्चाओं में बनी हुई है. कपल की प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज वायरल हो रही हैं. इनमें हल्दी से लेकर शाही डिनर तक की फोटोज शामिल हैं. पढ़िए पूरी खबर

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding LIVE: जापान से आया शाही शेफ

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में खाना बनाने के लिए जापान से शाही शेफ को बुलाया गया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने एक फोटो भी शेयर की थी जिसमें उन्होंने जापानी डिनर की एक झलक दिखाई थी.

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding LIVE: तेलुगु रिति रिवाजों से होगी कपल की शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी तेलुगु रिति रिवाजों से होने जा रही है. विजय और रश्मिका कोडवा रिति रिवाज से एक-दूजे के होने जा रहे हैं. अब फैंस भी दोनों की शादी से काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding LIVE: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कब लेंगे 7 फेरे?

विजय और रश्मिका आज यानी 26 फरवरी को 7 फेरे लेंगे और हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज यानी 26 फरवरी को सुबह 8 बजे फेरे लेने वाले हैं. कपल की शादी का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजे ही है. पढ़िए पूरी खबर

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding LIVE: विजय-रश्मिका ने हल्दी सेरेमनी की फोटोज की शेयर

विजय और रश्मिका की शादी की रस्में जारी हैं. हाल ही में कपल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हल्दी सेरेमनी की कुछ फोटोज शेयर की थीं. सोशल मीडिया पर ये फोटोज काफी वायरल हो रही हैं. फैंस भी दोनों की शादी से काफी खुश हैं.

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding LIVE: रश्मिका मंदाना ने किया 'पुष्पा 2' पर डांस

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी चर्चाओं में बनी हुई है. कपल आज यानी 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी शादी से पहले के फंक्शन की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं. बीते दिन कपल की हल्दी सेरेमनी और संगीत सेरेमनी हुई. न्यूज 18 की रिपोर्ट्स के अनुसार संगीत नाइट्स में रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पा 2' के गाने पर डांस किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ