बॉलीवुड से साउथ सिनेमा में एक्टिंग के धाक जमाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में हैं. विजय देवरकोंडा के साथ उनकी लव लाइफ जगजाहिर है. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियली कुबूला नहीं. लेकिन इन सबके बीच अब रश्मिका और विजय की शादी की खबरें भी जोरों पर है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कथित कपल 26 फरवरी को शादी कर लेगा. उनकी शादी का कार्ड भी वायरल हो गया है. अब लोगों को इन्विटेशन कार्ड वाला बॉक्स भी मिलना शुरू हो गया है. वहीं, विजय का घर भी लाइट्स से सज गया है. चलिए बताते हैं आखिर उस बॉक्स में क्या कुछ है.
इन्विटेशन बॉक्स का वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया और रेडिट पर रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी का इन्विटेशन बॉक्स वायरल हो रहा है. इसमें दिखा गया है कि कपल ने एक प्यारे से बॉक्स में गिफ्ट्स भेजकर गेस्ट को इन्वाइट किया है. वीडियो क्लिप में देख सकते हैं कि बॉक्स में रश्मिका के ब्रैंड डियर डायरी का नेशनल क्रश परफ्यूम है. विजय के फैशन ब्रैंड राउडी से येलो कलर की टी-शर्ट है. गोल्डन पाउच में आयुर्वेदिक क्रीम. मिठाई का डब्बा और काजू का बॉक्स है.
यह भी पढ़ें: सुपरस्टार्स पर मंडरा रहा AI का खतरा? 2000 रुपये में बनेगी 3000 करोड़ की फिल्म, शेखर कपूर का दावा
सोशल मीडिया पर इन्विटेशन बॉक्स का वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन ये कंफर्म नहीं है कि सारे गेस्ट को ये बॉक्स दिया गया है या फिर मीडिया इन्वाइट है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के भी इस पर खूब रिएक्शन देखने के लिए मिले हैं. कुछ लोगों ने ये तक कहा कि उन्होंने यहां पर भी ब्रैंड प्रमोशन कर लिया.
विजय देवरकोंडा का सजा घर
इसके साथ ही विजय देवरकोंडा का घर भी सजा दिया गया है. इंस्टाग्राम पर विजय के घर का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शादी की चर्चाओं के बीच विजय के घर को भी सजा हुआ देखा जा सकता है. इसे देखने के बाद अब लोग विजय और रश्मिका की शादी को कंफर्म मान रहे हैं. फैंस अपनी चहेती एक्ट्रेस को दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए एक्साइटेड हैं.
यह भी पढ़ें: Mardaani 3 OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर दहाड़ने को तैयार ‘मर्दानी 3’, जानिए कब और कहां देखें
पिछले साल की थी सगाई!
गौरतलब है कि विजय और रश्मिका मंदाना की शादी से पहले खबरें ये भी रही हैं कि दोनों ने पिछले साल अक्टूबर में सगाई कर ली थी. रूमर्ड कपल को लेकर तब कहा गया था कि उन्होंने गुपचुप तरीके से मंगनी कर ली थी. हालांकि, इसकी भी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई.
शादी और रिसेप्शन की डेट
बहरहाल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी और रिसेप्शन की डेट भी सामने आ चुकी है. कपल 26 फरवरी को शादी कर रहा है. कहा जा रहा है कि प्री-वेडिंग फंक्शन 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगे, जो तीन दिनो तक चलेंगे. वहीं, शादी में ना तो फोन की परमिशन दी गई है और ना ही किसी सेलेब्स को बुलाया गया है. कपल ने अपनी शादी प्राइवेट सेरेमनी में रखी है. इसके बाद दोनों 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन करने वाले हैं, जिसमें इंडस्ट्री के बड़े कलाकार नजर आ सकते हैं.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines