Rashmika Vijay AI Generated Wedding Images: पूरे सिनेमा जगत में अभी सिर्फ रश्मिका और विजय की शादी की चर्चा है. कपल ने 10.10 मिनट पर तेलुगू रीति-रिवाज से शादी रचाई और पति-पत्नी बन चुके हैं. अब शाम 4 बजे कोडावा रीति रिवाजों से दोबारा शादी की रस्में होंगी. लेकिन इसी बीच इंटरनेट पर बवाल मचा हुआ है. लोगों ने विजय और रश्मिका की शादी वाली Fake AI बनाई हैं, जो पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. बता दें कि दंपत्ति जोड़े ने खुद अभी तक कोई ऑफीशियल फोटो नहीं शेयर की है.
यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, 7 जन्मों के लिए एक हुआ कपल
AI से बनी शादी की तस्वीरें वायरल
रश्मिका और विजय की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं. दोनों की सगाई की खबरें पहले से चल रही थीं और फरवरी 2026 में उदयपुर में शादी होने की अफवाहें थीं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी शादी की कई तस्वीरें फैल गईं. इनमें रश्मिका दुल्हन के लिबास में, विजय दूल्हे के जोड़े में, माला पहने हुए दिख रहे थे. कुछ तस्वीरों में महेश बाबू, नाम्रता शिरोडकर और प्रभास जैसे बड़े सितारे भी साथ थे. फैंस बहुत खुश हो गए और कमेंट में शादी की बधाई देने लगे. लेकिन ये सारी तस्वीरें AI से बनाई गई नकली हैं.
AI टूल्स का कमाल
यह सब आजकल AI Tools का कमाल है. इसमें आपको सिर्फ जरूरी Prompt देने की जरूरत है और ये टूल्स आपके मन मुताबिक एकदम असली तस्वीर बनाकर देंगे. फैंस ने अपने फेवरेट को कपल को शादी के जोड़े में देखने के लिए इन्हीं AI Tools का इस्तेमाल किया और कई सारी अलग अलग फोटोज बनाई. लेकिन बता दें कि कुछ रश्मिका और विजय ने अपना Wedding Look अभी तक रिवील नहीं किया है.
रश्मिका और विजय की शादी
उदयपुर के भव्य आईटीसी मेमेंटोस होटल में आज, 26 फरवरी 2026 को, साउथ सिनेमा की मशहूर जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ‘Virosh Wedding’ के बंधन में बंध रहे हैं. अपनी पारिवारिक परंपराओं को बखूबी निभाते हुए इस जोड़े ने शादी की रस्मों को दो हिस्सों में बांटा है, जिसमें सुबह के समय विजय के तेलुगू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न हुआ. अब हर किसी की निगाहें शाम 4 बजे होने वाले समारोह पर टिकी हैं, जो रश्मिका के कल्चर और उनकी परंपराओं के मुताबिक आयोजित किया जाएगा. इस बेहद निजी और खास शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए हैं, जो इस यादगार पल के साक्षी बन रहे हैं.
संबंधित खबरें
Rise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
18 mins agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
59 mins agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 hr agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
2 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
2 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
20 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
22 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
23 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines