हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास, क्या थी वो त्रासदी जिसमें गई 90 लाख लोगों की जान?

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Ranabaali: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘राणाबाली’ में ‘द ग्रेट मद्रास अकाल’ का इतिहास देखने को मिलेगा. इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे इस त्रासदी में 90 लाख लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी.

विज्ञापन
'राणाबाली' में दिखेगी 'द ग्रेट मद्रास अकाल' की कहानी (Pic Credit- Instagram)

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Ranabaali: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म ‘राणाबाली’ इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है. इस फिल्म में एक ऐसी त्रासदी का इतिहास दिखने वाला है जिसमें 90 लाख लोगों की जान चली गई थी. ‘राणाबाली’ फिल्म में ‘द ग्रेट मद्रास अकाल’ के बारे में दिखाया जाएगा. बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें इस त्रासदी के इतिहास के बारे में नहीं पता है. इस त्रासदी के दौरान ऐसा अकाल पड़ गया था कि किसानों की सारी फसल बर्बाद हो गई थी और इस वजह से 80 से 90 लाख लोगों की जान चली गई थी. अब इसी का इतिहास विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘राणाबाली’ में भी देखने को मिलेगा. फिल्म के जरिए ऑडियंस तक इस त्रासदी की कहानी पहुंचेगी.

कब हुई थी त्रासदी?

‘द ग्रेट मद्रास अकाल’ भारत में हुई सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है. साल 1876 से 1878 तक इस त्रासदी की मार लोगों को झेलनी पड़ी थी. इन सालों में दक्षिण भारत में बारिश ना के बराबर ही हुई थी, जिससे सारी फसलें बर्बाद हो गई थी. साल 1875 में ये सिलसिला शुरू हुआ था, जब बारिश कम होना शुरू हो गई थी. इसके बाद साल 1876 में हालात खराब होने शुरू हो गए थे. एडवांसिंग अर्थ एवं स्पेस साइंसिस में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार साल 1876 के दौरान साउथ भारत में सिर्फ 41% तक ही बारिश हुई थी.

यह भी पढ़ें: Jailer 2 Trailer: ‘जेलर 2’ के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

विज्ञापन

साउथ भारत में पड़ गया था अकाल

साल 1876 के बाद से साउथ भारत के कई बड़े इलाकों में अकाल पड़ गया था. ये अकाल मद्रास के आसपास के इलाकों में पड़ा था. इस अकाल से सब बर्बाद हो गया था और इसका असर पंजाब के कई इलाकों तक भी पहुंच गया था. मद्रास में हुए इस अकाल का अकेला कारण सूखा ही नहीं था, बल्कि उस दौरान अंग्रेजों के हाथ में व्यवस्था थी. दरअसल उस दौरान ब्रिटिश शासन था और अंग्रेजों के हाथों में ही सब था. इस वजह से प्रभावित इलाकों में अनाज भी महंगा हो गया था. इसका असर आम जनता पर पड़ा.

यह भी पढ़ें: Street Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस, 20 मिनट तक पलकें रहीं खुली; हर कोई रह गया दंग

विज्ञापन

कितने लोगों की गई जान?

द ग्रेट मद्रास अकाल में कितने लोगों की मौत हुई आज तक इसका सटीक आंकड़ा नहीं मिल पाया है. हालांकि जब इस पर रिसर्च हुई तो पाया गया कि 90 लाख लोगों ने इस अकाल में अपनी जान गंवा दी थी. Kiwix Server की एक रिपोर्ट के अनुसार ये अकाल 6.7 लाख वर्ग किलोमीटर तक था. जिसकी वजह से करोड़ों लोगों को इसकी मार झेलनी पड़ी थी, जिसमें 80 से 90 लोगों की जान भी चली गई थी. इस अकाल में मरने वालों की संख्या में बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा थे. अब इस अकाल पर आधारित कहानी ‘राणाबाली’ में दिखाई जाएगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola