Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda Engagement: फिल्म इंडस्ट्री के रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर फैली हुई हैं. कपल ने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सगाई कर ली है. जब से खबर सामने आई है तभी से रश्मिका और विजय के फैंस भी काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं. सगाई के लिए रश्मिका और विजय को उनके फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दे रहे हैं. सगाई की खबरों के बीच कपल की शादी की तारीख भी सामने आ गई है. चलिए जानते हैं विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कब शादी के बंधन में बंधने वाले हैं?
कब होगी शादी?
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गुपचुप शादी कर ली है. इसके साथ ही विजय और रश्मिका अगले साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हालांकि कपल ने इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है और ना ही कोई फोटो सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका और विजय फैमिली की मौजूदगी में ही अपने रिश्ते पर मुहर लगाना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna के गाने पर यूजर्स ने उठाए सवाल, Tum Mere Na Huye को Aaj Ki Raat से कर डाला कंपेयर
कब से कर रहे डेट?
रश्मिका और विजय लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि कपल ने पब्लिकली कभी भी इस बात को नहीं माना है कि वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अक्सर दोनों को इवेंट्स और अवॉर्ड शोज में साथ देखा जाता है. इसके साथ ही पहले भी खबरें थी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. रश्मिका और विजय का नाम साल 2018 में एक साथ जुड़ा था, जब इनकी ‘गीता गोविंदम’ थिएटर्स में सुपरहिट साबित हुई थी.
यह भी पढ़ें: ‘आपकी एक्टिंग का 50% कर सकूं…’, Rashmika Mandanna क्यों हुईं Vijay Deverakonda की दीवानी?
दिवाली पर रिलीज होगी रश्मिका की फिल्म
‘गीता गोविंदम’ के बाद रश्मिका और विजय ‘डियर कॉमरेड’ मूवी में दिखाई दिए थे जो साल 2019 में रिलीज हुई थी. इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें और तेज हो गई थी. रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘थामा’ दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में रश्मिका के साथ-साथ आयुष्मान खुराना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आए हैं.
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
10 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
12 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
13 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
13 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
16 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
16 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines