Tripti Dimri National Crush Actress: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) छाई हुई है। फिल्म ने हफ्ते भर में 360 करोड़ का जबरदस्त आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। साउथ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स नजर आ रहे हैं, जिनमें अनिल कपूर (Anil Kapoor), बॉबी देओल (Bobby Deol) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) शामिल हैं।
फिल्म में ‘कला’ और ‘बुलबुल’ जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकीं तृप्ति डिमरी ने फिल्म में रणबीर के साथ कई बोल्ड सीन दिए हैं। इस फिल्म से रातों-रात तृप्ति अपनी जबरदस्त पहचान बनाने के साथ-साथ नेशनल क्रश बन चुकी हैं। हालांकि, इससे पहले यह खिताब रश्मिका मंदाना के नाम था, जो उनको 2020 में मिला था। अब ये खिताब तृप्ति के नाम हो चुका है, लेकिन इन दोनों एक्ट्रेसेस पहले नेशनल क्रश का यह खिताब कई एक्ट्रेसेस को मिल चुका है, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इनमें एक नाम मिस वर्ल्ड का भी है।
दिशा पाटनी (Disha Patani)
बॉलीवुड की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस कहे जाने वाली दिशा पाटनी का नाम भी लिस्ट में शामिल है। उनको भी नेशनल क्रश का टैग मिल चुका है। दिशा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। वो अपनी एक फोटो शेयर करते ही वायरल हो जाती हैं, जिसने उनको एक वक्त पर नेशनल क्रश बना दिया था।
मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar)
साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू दिया था। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन मानुषी को इससे नेशनल क्रश का टैग जरूर मिल गया था।
यह भी पढ़ें: शर्मिला टैगोर-मंसूर अली की शादी में चल रही थीं गोलियां, तब Sam Bahadur की गाड़ी ने बचाई थी दोनों की जान
संजना सांघी (Sanjana Sanghi)
साल 2020 में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ फिल्म ‘दिल बेचारा’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली संजना सांघी भी नेशनल क्रश का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। फिल्म में उनके मासूम लुक और प्यारी मुस्कान को खूब पसंद किया गया था। संजना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
शर्ली सेतिया (Shirley Setia)
इसके अलावा शर्ली सेतिया का नाम भी लिस्ट में शामिल है। उनकी भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उनके हर एक पोस्ट पर करोड़ो में लाइक्स और कमेंट्स आते हैं। उन्हें भी नेशनल क्रश का टैग मिल चुका है। (Tripti Dimri National Crush Actress)
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
3 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
5 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
6 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
7 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
7 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
8 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines