Rashmika Mandanna Praises Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना का नाम पिछले कई साल से एक्टर विजय देवरकोंडा से जुड़ रहा है। ये दोनों ऑफिशियली तो अपने रिश्ते को कबूल नहीं कर रहे हैं, लेकिन वक्त-वक्त पर सोशल मीडिया पर इनके डेटिंग करने का सबूत मिल जाता है। अब रश्मिका मंदाना ने एक बार फिर खुलेआम विजय देवरकोंडा के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड की सोशल मीडिया पर तारीफों के पुल बांध दिए हैं।
‘साम्राज्य’ (किंगडम) के ट्रेलर पर आया रश्मिका का रिएक्शन
दरअसल, आज विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म ‘साम्राज्य’ (किंगडम) का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस तो विजय देवरकोंडा की तारीफ कर ही रहे हैं, लेकिन रश्मिका भी खुद को रोक नहीं पाईं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘साम्राज्य’ (किंगडम) का ट्रेलर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इस ट्रेलर और फिल्म से जुड़े लोगों के साथ-साथ विजय देवरकोंडा पर प्यार की बारिश कर दी है। रश्मिका ने एक्साइटमेंट दिखाते हुए लिखा, ‘वाह! क्या ट्रेलर है! पागलपन! इतने कूल ट्रेलर को देखने के बाद 4 दिन और इंतजार करना पड़ेगा, ये ठीक नहीं है!’
रश्मिका हुईं विजय की एक्टिंग की कायल
रश्मिका मंदाना ने आगे लिखा, ‘विजय देवरकोंडा मैं हमेशा आपको कहती रहती हूं- आप कुछ और हैं! मेरी दुआ है कि मैं भी क्राफ्ट को इतने अच्छे से सीख जाऊं कि जो आप एक्टिंग करते हैं, एक दिन उसका 50% कर सकूं। आप बस कुछ और ही हैं। गौतम नायडू और अनिरुद्ध आप दोनों जीनियस हैं! असल जीनियस। मैं ये देखने के लिए रिलीज का इंतजार नहीं कर सकती कि आप सब ने साथ में क्या खिचड़ी पकाई है। ऑल द बेस्ट क्यूटी भाग्यश्री। मैं आपको 31 जुलाई को थिएटर में देखने के लिए इंतजार कर रही हूं।’
यह भी पढ़ें: Saamrajya Trailer Reaction: अंडर कवर एजेंट बने Vijay Deverakonda, एक्शन और इमोशन देख क्या बोली जनता?
रश्मिका का पोस्ट हुआ वायरल
रश्मिका मंदाना ने अब खुलकर विजय देवरकोंडा और उनकी फिल्म को लेकर बात की है। फैंस रश्मिका का ये पोस्ट देखने के बाद काफी खुश हो गए हैं। दरअसल, इस साउथ कपल को नार्थ में भी काफी पसंद किया जाता है। रश्मिका और विजय के दीवाने आपको हर जगह मिल जाएंगे। ऐसे में अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने फैंस के दिल की धड़कने बढ़ा दी हैं। लोगों को तो बस इस बात का इंतजार है कि ये दोनों कब शादी का बंधन में बंधेंगे?
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
10 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
12 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
14 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
15 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
16 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
17 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
17 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
18 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines