'ये गलत है...', Deepfake वीडियो बनने वाले शख्स की गिरफ्तारी पर बोलीं Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna on Person who created her Deepfake Video: रश्मिका मंदाना ने डीपफेक वीडियो बनाने वाले शख्स की गिरफ्तारी पर रिएक्ट किया है।

Rashmika Mandanna on Person who created her Deepfake Video

Rashmika Mandanna ने किया रिएक्ट। फोटो आभार- सोशल मीडिया

Rashmika Mandanna on Person who created her Deepfake Video: बीते कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सामने आया, जो हर तरफ चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन

अब एक्ट्रेस का डीपफेक बनाने वाले शख्स को अरेस्ट कर लिया गया है। इस बीच रश्मिका मंदाना ने इस मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रश्मिका मंदाना ने पोस्ट कर किया थैंक्स

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस मामले पर रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा कि @DCP_IFSO मैं दिल से आपका आभार व्यक्त करती हूं। इस मामले के आरोपी को पकड़ने के लिए आपका बहुत धन्यवाद। उन लोगों का भी बहुत आभार जिन्होंने मेरे लिए प्यार दिखाया और मुझे सपोर्ट किया।

विज्ञापन

सपोर्ट और समर्थन के लिए…- रश्मिका 

इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा कि लड़कों और लड़कियों मैं दोनों से कहना चाहती हूं कि यदि कोई भी आपकी छवि को खराब करने की कोशिश करता है या फिर उससे छेड़छाड़ करता है, तो ये बहुत गलत है। ये एक रिमाइंडर है कि आप ऐसे लोगों से घिरे हैं, जो आपके सपोर्ट और समर्थन के लिए मौजूद हैं। अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

क्या था मामला?

दरअसल, बीते साल नवंबर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जो साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का था। इस वीडियो में रश्मिका का एक डीपफेक एआई-जनरेटेड वीडियो था, जिससे छेड़छाड़ करके इसे बदल दिया गया था और इसमें दिखाया गया कि रश्मिका जैसी दिखने वाली एक लड़की लिफ्ट में एंट्री कर रही है, जबकि वो रश्मिका थी ही नहीं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर छा गया और एक्ट्रेस सहित कई लोगों ने इस पर आपत्ति जाहिर की। वहीं, अब इस मामले के मुख्य आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ