Ranbir Kapoor Animal: 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) रिलीज हुई थी, जिसको बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन हो चुके हैं और इन पांच दिनों में फिल्म 300 करोड़ के करीब पहुंच चुकी हैं, जिस आंकड़े को फिल्म दो से तीन दिनों के अंदर पूरा कर लेगी। दर्शकों को फिल्म खूब पसंद आ रही है। फिल्म में पहली बार रणबीर और रश्मिका साथ नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों की बोल्ड केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।
‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना गीतांजलि सिंह का रोल निभा रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए रश्मिका नहीं कोई और एक्ट्रेस डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की पहली पसंद थी, जिसको उन्होंने सबसे पहले ऑफर भेजा था, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह वो इस फिल्म को कर नहीं पाईं, जिसके बाद यह ऑफर रश्मिका मंदाना को मिला।
इस एक्ट्रेस को मिला था Animal का ऑफर
रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में गीतांजलि सिंह का किरदार पहले परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) को ऑफर दिया गया था। दरअसल, साल 2021 में जब फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने ‘एनिमल’ का ऐलान किया था तब इसका ऑफर परिणीति चोपड़ा को दिया गया था। एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय एक्ट्रेस इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ (Amar Singh Chamkila) की शूटिंग में व्यस्त थी, जिसके चलते परिणीति को ‘एनिमल’ छोड़नी पड़ी थी। इस फिल्म में परिणीति के साथ दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म अगले साल 2024 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Rashmika के लिए Parineeti ने कही थी ये बात
एक रिपोर्ट की ओर से दावा किया जा रहा था कि फिल्म की ट्रायल शूट के दौरान निर्देशक संदीप रेड्डी को परिणीति कुछ खास जमी नहीं, जिसके बाद उन्होंने फिल्म के लिए रश्मिका को चुना। वहीं, एक न्यूज पोर्टल के दौरान परिणीति ने कहा था, ‘ये सब चीजें होती रहती हैं। यह जिंदगी का एक हिस्सा है। हमें हर दिन फैसला करना होता है। आप एक फैसला लेते हो, जो आपके मुताबिक सही होता है’।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
2 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
3 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
5 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
6 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
11 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
12 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
13 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines