Rashmika Mandana Health Update: इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘छावा’ की शूटिंग में बिजी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी शेयर की है। अभिनेत्री ने बताया कि वो इन दिनों गंभीर चोट से जूझ रही हैं, जिसमें उनके पैर में तीन फ्रैक्चर और एक मसल टियर शामिल है। उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी हेल्थ अपडेट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और इसके साथ ही अपनी एक्स-रे रिपोर्ट की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। आखिर कैसी है अब एक्ट्रेस की हालत, चलिए आपको बताते हैं।
रश्मिका ने पोस्ट कर फैंस को बताया
रश्मिका ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मैंने पिछले दो हफ्तों से अपने पैर पर बिल्कुल भी वजन नहीं डाला है। ये काफी मुश्किल था और मैं खड़ी नहीं हो पाई हूं।’ अभिनेत्री ने ये भी बताया कि इस चोट के बावजूद मुस्कुराते हुए काम करती रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में ये भी कहा कि वो ‘महारानी येसुबाई’ के किरदार को निभाने के लिए बेहद आभारी और सम्मानित महसूस करती हैं, जो कि उनके लिए एक खास अनुभव था।
पैरों पर खड़ी नहीं हो पा रहीं रश्मिका
रश्मिका ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मेरे दोस्तों ने मुझे इस चोट के बावजूद खुश रखने की पूरी कोशिश है। लेकिन सच में अंदर से ये बहुत दर्दनाक था, क्योंकि मेरे पैर में तीन फ्रैक्चर और मसल टियर है।’ अभिनेत्री ने अपनी स्थिति को समझाते हुए कहा कि वो इस समय पैरों पर खड़े होने के लिए संघर्ष कर रही हैं और ये स्थिति उनके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रही है।
रश्मिका ने अपने फैंस से ये अपील की है कि वो अपनी सेहत का ख्याल रखें और किसी भी चोट को हल्के में न लें। उन्होंने लिखा- ‘मैं आप सभी से अपील करती हूं कि अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। जब लोग आपको कहें कि अपनी सेहत का ख्याल रखें, तो उसे हल्के में न लें। मैं आपको ढेर सारा प्यार और ताकत भेज रही हूं’।
रश्मिका ने दी थी जानकारी
कुछ समय पहले रश्मिका ने इस चोट के बारे में और भी खुलासा किया कि वो अपनी जिम वर्कआउट के दौरान घायल हुई थीं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘नया साल मेरे लिए कुछ खास नहीं रहा। मैंने अपने जिम में खुद को चोटिल कर लिया। अब मुझे अगले कुछ हफ्तों या महीनों तक हॉपिंग मोड में रहना होगा। लगता है कि अब मुझे ‘थामा’, ‘सिकंदर’ और ‘कुबेरा’ की शूटिंग पर जाने में भी देरी होगी।’ इस दौरान रश्मिका ने अपने डायरेक्टर्स से माफी भी मांगी थी, क्योंकि अचानक से आई इस चोट की वजह से उनके काम में भी रुकावट आ जाएगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के विनर की वोटिंग में हुई हेरा-फेरी? एक बयान से हुआ दूध का दूध और पानी का पानी!
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
1 hr agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
2 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
4 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
6 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
7 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
15 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
18 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines