Rashmika Mandanna Deepfake Controversy: इन दिनों साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) अपने वायरल हुए ‘डीपफेक’ वीडियो को लेकर खूब सुर्खियों में है। दरअसल, एआई की डीपफेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके एक्ट्रेस का एक वीडियो बनाया गया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
इस वीडियो में एक्ट्रेस लिफ्ट में घुसते हुए उछलती हुई नजर आई है, जिसके बाद खबर आई कि ये असल में उनका वीडियो है ही नहीं ये किसी ब्रिटिश एक्ट्रेस का है। हालांकि अब इस वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया है। बता दें कि अमिताभ बच्चन सहित कई सेलेब्स एक्ट्रेस के सपोर्ट में आए हैं। वहीं, अब नेचुरल स्टार नानी ने भी एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है।
यह भी पढ़ें- Tiger 3 को लेकर क्यों शुरू हुईं दो देशों में बैन की अटकलें? YRF ने पहले ही बना रखा है रिलीज का प्लान B
हर कोई उनके जितना मजबूत नहीं होता- नानी
Rashmika Mandanna Deepfake Controversy
एआई तकनीक को ‘खतरनाक’ बताते हुए नानी ने कहा है कि मुझे लगता है कि सिर्फ एआई ही नहीं, ये सभी नए टूल और तकनीक जो बाजार में आ रहे हैं, खतरनाक हैं। ये बहुत ही डरावना है और हर कोई उनके जितना मजबूत नहीं होता। इसलिए हमें इसका सामना करना है, जितना अधिक लोग देखेंगे और ट्वीट करेंगे इसके बारे में लोग उस तकनीक के प्रति उतने ही अधिक जागरूक होंगे।
अमिताभ बच्चन ने किया एक्ट्रेस को सपोर्ट
बता दें कि इस घटना को लेकर रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana Deep Fake Controversy) के सपोर्ट में अमिताभ बच्चन भी आए थे। उन्होंने कहा था कि ये कानूनी दृष्टि से एक मजबूत मामला हो सकता है। वहीं खुद रश्मिका मंदाना ने भी इसे ट्विटर पर शेयर कर अपना दर्द बयां किया था।
रश्मिका ने भी बयां किया दर्द
एक्ट्रेस ने कहा था कि ईमानदारी से कहूं तो ऐसा कुछ, न केवल मेरे लिए बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है। साथ ही उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि इससे पहले ये किसी और के साथ हो मैं इस पर सख्त कार्रवाई की मांग करती हूं, मैं अपनी फैमिली, दोस्तों और शुभचिंतकों का धन्यवाद करती हूं जो मेरे सपोर्ट में आए।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
35 mins agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 hr agoLIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
1 hr ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
2 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
19 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
21 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
22 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines