Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Relationship: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक कपल ऐसा है जिसके कई सालों से रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जा रहे हैं। पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का नाम बीते काफी समय से एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) से जोड़ा जा रहा है। इन दोनों की रिलेशनशिप में होने की रूमर्स लगातार खबरों के बाजार में सनसनी मचा रही हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों ने अपने इस रिश्ते को दुनिया के सामने कुबूल नहीं किया है। लेकिन अब इस रूमर्ड कपल की एक तस्वीर ने इनकी पोल खोल दी है ।
यह भी पढ़ें:
Nawazuddin Siddiqui का पत्नी संग विवाद में आया नया अपडेट, स्पेशल POCSO कोर्ट में हाजिर हुई Aaliya Siddiqui
फोटो से मिला हिंट
रश्मिका की लेटेस्ट फोटो से फैंस को उनके रिलेशनशिप का हिंट मिल गया है। अब सामने आई एक तस्वीर से फैंस ने उनके और विजय का कनेक्शन जोड़ दिया। ऐसे में एक बार फिर ये दोनों चर्चाओं में आ गए हैं। अगर आप भी ये तस्वीर देखेंगे तो आपको भी समझ आ जाएगा कि आखिर मामला क्या है। फैंस ने अब क्या नई खोज कर डाली है जिसके बाद सोशल मीडिया पर सभी की एक्साइटमेंट बढ़ गई चलिए ये भी जान लेते हैं।
फैंस को मिले तार
दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से अपनी एक तस्वीर और एक वीडियो पोस्ट किया है। वो तुर्की में बिताए दिनों को मिस कर रही हैं। ऐसे में उन्होंने वहां से अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की जिसे देखती ही लोगो को विजय की याद आ गई। क्योंकि उनके पीछे तस्वीर में नज़र आ रहा बैकग्राउंड ठीक वैसा ही है जैसे विजय की एक पुरानी फोटो में देखने को मिला था। करीब 18 हफ्ते पहले एक्टर ने अपनी इसी जगह से ब्रेकफास्ट करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। ऐसे में फैंस को समझ आ गया कि आखिर इन दोनों में चल क्या रहा है। बस फिर क्या था फैंस ने इसपर इन दोनों की चुटकी लेना शुरू कर दिया।
फैंस का रिएक्शन
एक्ट्रेस के पोस्ट पर एक फैन ने कमेंट किया, ‘विजय भी साथ था!! उन्होंने भी तुर्की से खाने की ऐसी ही तस्वीरें पोस्ट की हैं। आप लोगों का पता चल गया।’ तो एक यूजर ने लिखा, ‘तुमसे पहले कोई और भी इस जगह पर गया था।’ अब कुछ इसी तरह फैंस इन दोनों की मज़े लेते नज़र आ रहे हैं। हालांकि, अबतक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि क्या विजय और रश्मिका इस जगह पर एक ही वक्त पर साथ में मौजूद थे या नहीं। लेकिन फैंस को यकीन हो गया है कि ये दोनों प्यार में हैं और डेटिंग कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines