Rashmika Mandana ने नहीं ठुकराया बेंगलुरु फिल्म फेस्टिवल का न्योता, करीबी सूत्र ने खबरों को बताया झूठा

Rashmika Mandana News: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का नाम इन दिनों काफी सुर्खियों में है। उनपर बेंगलुरु फिल्म फेस्टिवल में जाने से इनकार करने का आरोप लगा है। अब इन सभी आरोपों पर उनके करीबी सूत्र ने सफाई दी है।

Rashmika Mandana News

Rashmika Mandana News

विज्ञापन

Rashmika Mandana News: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर अदाकारा रश्मिका मंदाना इन दिनों सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वो अपने किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की वजह से नहीं बल्कि एक झूठी खबर के कारण चर्चा का विषय बनीं। हाल ही में कुछ खबरों में ये दावा किया गया कि रश्मिका ने बेंगलुरु फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया और इसको लेकर उन्होंने राज्य और फेस्टिवल के आयोजकों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए। हालांकि, रश्मिका के करीबी सूत्र ने अब इन सभी आरोपों का सख्त खंडन किया है और इन खबरों को पूरी तरह से झूठा बताया है।

करीबी सूत्र ने बताया खबरों को झूठा

रश्मिका के करीबी सूत्र ने इन आरोपों का जवाब देते हुए एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा, ‘जो खबरें रश्मिका के बारे में चल रही हैं, वो पूरी तरह से झूठी हैं। उन्हें न तो बेंगलुरु फिल्म फेस्टिवल से कोई इन्वाइट मिला था, न ही उन्होंने किसी से इसे लेकर कोई बातचीत की थी। ये कहानी पूरी तरह से काल्पनिक है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।’

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना के सूत्र ने दी सफाई

रश्मिका के करीबी ने आगे कहा कि उन पर लगाए गए आरोपों और उनके नाम से जुड़े बयान पूरी तरह से गलत हैं। अभिनेत्री के सूत्र ने इस बात को साफ किया कि उन्हें फिल्म फेस्टिवल में आने का कोई निमंत्रण नहीं था और उन्होंने किसी भी तरह की नकारात्मक टिप्पणी भी नहीं की। इस सफाई के जरिए रश्मिका के सूत्र ने इन झूठी खबरों के बारे में सही तथ्यों को सामने लाने की कोशिश की और इस तरह के निराधार आरोपों को खत्म करने की कोशिश की

ये खबरें उस समय सामने आईं जब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि रश्मिका ने बेंगलुरु फिल्म फेस्टिवल को लेकर कुछ विवादास्पद बातें की थीं। हालांकि, अभिनेत्री के सूत्र ने इसे पूरी तरह से नकारते हुए कहा कि उनका नाम इस मामले में बेवजह घसीटा जा रहा है और इस तरह की अफवाहें उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन

सूत्र ने बताया झूठे और निराधार आरोप

इस बयान के जरिए रश्मिका के सूत्र ने न सिर्फ इस मुद्दे पर सफाई पेश की, बल्कि मीडिया से भी यह उम्मीद जताई कि वो भविष्य में इस तरह के झूठे और निराधार आरोपों के खिलाफ जिम्मेदारी से काम करें। रश्मिका के सूत्र ने उनके फैंस से भी अनुरोध किया कि वो इस तरह की झूठी खबरों पर विश्वास न करें और हमेशा सत्य को जानने की कोशिश करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ