मुंबई: इन दिनों सेलेब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में बतौर जज नजर आ रहीं माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के फैंस का बज्ज काफी हाई है। एक्ट्रेस की फिल्म ‘मजा मा’ (Maja Ma) जल्द ही रिलीज होने जा रही है। उससे पहले फिल्म का गाना इस वक्त फैंस के सर चढ़कर बोल रहा है। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी इसमें पीछे नहीं रहीं और माधुरी से डांसिंग के गुर सीखे।
अभी पढ़ें – Rakhi Sawant का कैमरे के सामने ही बॉयफ्रेंड आदिल पर फूट पड़ा गुस्सा, नेटिजेंस ने किया रिएक्ट
देश में इस वक्त हर तरफ नवरात्री की धूम है। ऐसे में पाडांलों में गरबा खेलने पहुंच रहे लोगों को माधुरी का गाना बूम पडी खूब लुभा रहा है। इस बीच शो के मंच पर भी एक्ट्रेस ने इस गाने पर रश्मिका मंदाना को डांस सिखाया है। धक-धक गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें रश्मिका और माधुरी (Rashmika & Madhuri Garba Dance Video) को ‘झलक दिखला जा 10’ के मंच पर गरबा करते हुए देखा जा सकता है।
दरअसल, रश्मिका रियलिटी शो के मंच पर अपनी नई फिल्म ‘Good bye’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं जहां उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ स्टेज पर डांस करने का मौका बिल्कुल नहीं गंवाया। जहां रश्मिका नीले रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखीं, वहीं माधुरी ने लहंगे में धमाल मचाया। दोनों सेलेब्स अपने एथनिक परिधान में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब धमाल मचा रहा है। पुष्पा स्टार रश्मिका फिल्म ‘Good bye’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें वो अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी, जो अगले महीने रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में नीना गुप्ता भी हैं। इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। ‘Good bye’ के अलावा रश्मिका के पास मिशन मजनू, वरिसु और एनिमल भी हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
8 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines