Guess Who Is TV Actress: पिछले कई महीनों से एक फिल्म चर्चा में है, जिसका नाम ‘JNU’ (Jahangir National University) है। इस फिल्म से टीवी की टॉप एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है, जिसका नाम रश्मि देसाई है। बेशक ये नाम आपने कई बार सुना होगा। शो ‘उतरन’ की तपस्या बनकर घर-घर में पॉपुलर हो चुकीं रश्मि रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं और भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काफी नाम कमा चुकी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि टीवी और फिल्म इंडस्ट्री तक नाम कमा चुकीं रश्मि देसाई को कभी पैसों के लिए बी-ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा था। यही नहीं उनकी मां सिंगल पेरेंट थीं इसलिए एक्ट्रेस का बचपन काफी गरीबी में बीता था।
बी-ग्रेड फिल्मों में करना पड़ा काम
फरवरी 1986 में जन्मीं रश्मि देसाई आज फिल्मों में नाम कमा रही हैं। साथ ही वो टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है। बहुत कम लोग जानते हैं कि रश्मि को इस मुकाम को पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बहुत कम उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। शुरुआती दिनों में उन्हें बी-ग्रेड फिल्मों में काम करना पड़ा। इसके बाद रश्मि ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। वो भोजपुरी इंडस्ट्री का लोकप्रिय नाम थीं।
यह भी पढ़ें: 1 रुपये के सिक्के वाली घड़ी पहन Ed Sheeran पहुंचे Kapil Sharma शो में, दिखाई स्वर्णिम भारत की झलक
कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा
रश्मि देसाई के करियर की पहली फिल्म ‘असमिया’ थी, जो 2002 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया। साल 2006 में रश्मि को उनका पहला शो मिला जिसका नाम ‘रावण’ था। इस शो ने उन्हें पहचान दिलाई। हालांकि एक्ट्रेस को असली पहचान टीवी शो ‘उतरन’ से मिली। इस शो में तपस्या का किरदार निभाकर वो रातों-रात पॉपुलर हो गईं। उनका शो ‘दिल से दिल तक’ भी काफी हिट रहा। शो में रश्मि दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आई थीं। एक इंटरव्यू में रश्मि ने बताया था कि महज 16 साल की उम्र में उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था। लोग उन्हें मनहूस कहते थे। इससे तंग आकर उन्होंने जहर तक खा लिया था।
शादीशुदा जिंदगी भी दर्द भरी रही
रश्मि देसाई का बचपन तो संघर्ष से भरा रहा है, उनकी शादीशुदा जिंदगी भी काफी दर्द से भरी रही। एक्ट्रेस ने साल 2012 में अपने को-एक्टर नंदीश संधू से शादी की थी। हालांकि दोनों के प्यार की उम्र ज्यादा लंबी नहीं थी। यही वजह रही कि सिर्फ 4 साल में दोनों का तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के तलाक की वजह नंदीश की कई सारी लड़कियों से दोस्ती होना थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मिसकैरेज होने के बाद रश्मि और नंदीश के रिश्ते में दरार पड़ गई थी। साल 2016 में दोनों ऑफिशियली अलग हो गए थे। खैर आज रश्मि देसाई लग्जरी लाइफ जीती हैं। उनकी नेट वर्थ 10.12 करोड़ रुपये बताई जाती है।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
7 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
8 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
9 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
10 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
13 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
13 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
14 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
14 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines